मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में 200 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
जोधपुर में जोधाणा सतर्क मंच संस्थान की ओर से कारवां गार्डन में आयोजित ‘मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह’ में 200 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. इन विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए, जिससे उनके चेहरों
।
समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में निसार खान (रिटायर्ड आरएएस), मोहम्मद हारून बेलिम, सलीम खान (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी जोधपुर), मनीषा पंवार (पूर्व विधायक), सैय्यद हारून अली, हसीना बानो, डाक्टर देव बिसारिया, मोहम्मद फारूक, मुहम्मद सिराज नूरी, रहीम सांखला, रसीद अंसारी, रफीक कारवां, समाजसेवी मोहम्मद जावेद, मोहम्मद साजिद सहित समाज के कई बुद्धिजीवी, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. सभी मेहमानों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
टॉपर्स को मिला सम्मान
कक्षा 10वीं के टॉप 3 विद्यार्थियों में साजिद अंसारी (97.50%), जाकिया मोदी (96%) और जाहिदा खान (94%) को सम्मानित किया गया. वहीं, 12वीं कक्षा में सालेहा अंसारी, अब्दुल रहमान और ताहिरा बानो (सभी 94%) को भी सम्मान मिला. खेल के क्षेत्र में समायरा अली और जुनैद सैय्यद को, जबकि रक्तदान के क्षेत्र में वसीम खान और विनोद आचार्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया.
संस्थान के पदाधिकारियों की नियुक्ति
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष न्याय अली को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन सैयद हैदर अली रंगरेज, मोहम्मद यासीन और मोहम्मद सरवर ने किया. कार्यक्रम के अंत में संरक्षक नसीम अली ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया.
विशिष्ट उपस्थिति
इस अवसर पर संस्था के प्रदेशाध्यक्ष न्याय अली भाईजान, अध्यक्ष इमरान कुरैशी, आसिफ खान सिन्धी, इरफान कुरैशी, काजी वाहिद अली, निसार गेंद, इकबाल अंसारी, शकील पठान, सचिव शकील अहमद, कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ नूरी, जोधाणा युवा मंच के अध्यक्ष अकरम सांखला, ताजदार अब्बासी, सैयद हैदर अली, नूर मोहम्मद, कोषाध्यक्ष मोहम्मद हारुन, मोहम्मद यासीन वरिष्ठ अध्यापक, मोहम्मद इमरान, इमरान कुरेशी, युसूफ लोहानी, मोहम्मद आमिर, शौकत कुरैशी, नूर मोहम्मद, बादशाह खान, शाहरुख खान, एडवोकेट अब्दुल खालिद, उमर सांमरिया, शिफरान राठौर, रियाज मुल्लाजी, मोहम्मद सलीम मुन्ना, इब्राहिम, मोहम्मद आरिफ राठौड़, इफ्तिखार, उस्मान, अशफ़ाक, रीजवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

