राष्ट्रीय

बेसमेंट में पानी भरने की वजह से हुई 3 लोगों की मौत

Jaipur rain : दिल्ली के बाद जयपुर में भी भारी बारिश की वजह से बेसमेंट में पानी भर गया. इस भयावह हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हो गई. सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने 1 आदमी का रेसक्यू किया है.

Jaipur rain 1722484990

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात हुई भारी बारिश से हड़कंप मच गया. सड़कें लबालब है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच विश्वकर्मा नगर स्थित एक बेसमेंट में पानी भरने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई.

त्रिवेणी नगर में भी भारी बारिश की वजह से एक 2 मंजिला इमारत गिर गई. राहत और बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है. जामडोली क्षेत्र में बच्चों को लेकर जा रही एक विद्यालय बस और वैन अचानक सड़क धंसने के कारण फंस गई. जेसीबी की सहायता से गाड़ियों को निकाला गया.

भारी बारिश की वजह से रेल पटरियों पर पानी भर गया. इस वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जयपुर एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया है. एयरपोर्ट में पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झुंझुनू चूरू, सीकर, अजमेर, नागौर जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आसार है.

Back to top button