राष्ट्रीय

मोदी 3.0 में हो गया 30 अहम मंत्रालयों का बंटवारा

नरेंद्र मोदी ने 9 जून को पीएम पद की शपथ ले ली. इस दौरान प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कुल 71 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है. इस बीच आज मोदी गवर्नमेंट 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक हुई. इस बैठक में मंत्रियों के मंत्रालयों का आवंटन कर दिया गया. बता दें कि कुल 71 मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित किए गए हैं, जो तीन हिस्सों में बटा हुआ है. 30 सांसदों को मंत्री, 5 सांसदों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और वहीं 36 लोगों को राज्य मंत्री बनाया गया है.

Download 91 1

WhatsApp Group Join Now

मंत्रालय और मंत्रियों की लिस्ट

  • राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री.
  • अमित शाह- गृह मंत्री तथा सहकारिता मंत्री.
  • नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री.
  • जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन और उर्वरक मंत्री.
  • शिवराज सिंह चौहान- कृषि और किसान कल्याण मंत्री तथा ग्रामीण विकास मंत्री.
  • निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री तथा कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री.
  • डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री.
  • मनोहर लाल- आवास और शहरी मामलों के मंत्री तथा बिजली मंत्री.
  • एच डी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्री तथा इस्पात मंत्री.
  • पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री.
  • धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री.
  • जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री.
  • राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह- पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री.
  • सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह- जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री.
  • डॉ वीरेंद्र कुमार- सामाजिक इन्साफ और अधिकारिता मंत्री.
  • किंजरापु राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्री.
  • प्रहलाद जोशी- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री.
  • जुएल ओराम- जनजातीय मामलों के मंत्री.
  • गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्री.
  • अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री सूचना और प्रसारण मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री.
  • ज्योतिरादित्य एम सिंधिया- संचार मंत्री तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री.
  • भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु बदलाव मंत्री.
  • गजेंद्र सिंह शेखावत- संस्कृति मंत्री तथा पर्यटन मंत्री.
  • अन्नपूर्णा देवी- स्त्री और बाल विकास मंत्री
  • किरेन रिजिजू- संसदीय मामलों के मंत्री तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री.
  • हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मुद्दे एवं खेल मंत्री.
  • जी किशन रेड्डी- कोयला मंत्री और खान मंत्री.
  • चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री.
  • सीआर पाटिल- जल शक्ति मंत्री.

Back to top button