पीएम मोदी के 73 वें जन्मदिन 30 हजार छात्राओं को मिलेगा खास गिफ्ट, गुजरात सरकार का फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का 17 सितंबर को जन्मदिन है (PM Narendra Modi Birthday)। इस वर्ष उनका 73 वां जन्मदिन होगा। इस अवसर पर गुजरात की भाजपा यूनिट तरह-तरह के जनकल्याण कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। गुजरात के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल (BJP President CR Patil) ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर विद्यालय की बच्चियों का बैंक एकाउंट खोला जाएगा।

गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने राज्य स्तर पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में कहा कि हमने नवसारी जिले में 30,000 स्कूली छात्राओं की पहचान की है और शुक्रवार यानी से, हम उनके लिए बैंक खाते खोलेंगे ताकि वे पीएम सुकन्या समृद्धि योजना (PM Sukanya Samriddhi Yojana) का फायदा उठा सकें। इसके अतिरिक्त भाजपा युवा मोर्चा गुजरात के सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित करेगा।
सीआर पाटिल ने आगे बोला कि 19 सितंबर से प्रदेश भर में तालुका स्तर से लेकर जिला स्तर तक केंद्रों से लाभार्थियों को पांच दिनों तक आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। राज्य डॉक्टर प्रकोष्ठ 23 और 24 सितंबर को कई जिलों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करेगा। इसके अतिरिक्त 25 सितंबर को पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जयंती और 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर जिला और राज्य स्तर पर जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पाटिल ने कहा, 26 सितंबर से दलित बस्ती संपर्क कार्यक्रम के अनुसार बीजेपी नेता और कार्यकर्ता ऐसी बस्तियों का दौरा करेंगे और लोगों से मिलकर उनके मुद्दों को सुनेंगे जिन्हें वे निवारण खोजने के लिए आगे बढ़ाएंगे। 17 सितंबर से पूरे राज्य में कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित की जाएंगी। इसके अलावा, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 31 दिसंबर तक राज्य में कुपोषण को दूर करने के लिए लगातार काम करेंगे।

