राष्ट्रीय

गुरुता गद्दी दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय कार्यक्रम

जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा भाई बन्नो साहब में 9 और 10 नवंबर को 316 वां गुरुता गद्दी दिवस पर्व मनाया जाएगा. दो दिवसीय कार्यक्रम में शहर भर के गुरुद्वारों और सत्संग सभाओं से रागी शबद गायन कर संगत को निहाल करेंगे. वहीं अमृतसर के पंथ मशहूर हजूरी रागी अमन

E9a4a1c0 0ecc 4666 92f6 41ea46bbe104 1717145820078

WhatsApp Group Join Now

गुरुग्रंथ साहिब की गुरुवाणी के प्रचार प्रसार के लिए कानपुर की संस्था श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सभ की ओर से गुरुता गद्दी दिवस का आयोजन किया जाता है. 316 वां गुरुता गद्दी दिवस पर 9 और 10 नवंबर को जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा भाई बन्नो साहब में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

9 नवंबर को सजेगा गुरुमत दीवान

बुधवार को कार्यक्रम की रुपरेखा के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेस में प्रचार सभा के डॉ मनप्रीत सिंह ने कहा कि 9 नवंबर को शाम से गुरुमत दीवान सजेगा और 10 नवंबर को दीवान नितनेम दोपहर लगभग 2 बजे तक चलेगा, इसके बाद शाम का दीवान लगभग 11 बजे तक जारी रहेगा. 10 नवंबर की दोपहर लंगर का भी आयोजन किया जाएगा.

गुरुवाणी का प्रचार करना मुख्य उद्देश्य

प्रचार सभा के अजीत सिंह भाटिया ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान शहर भर के रागी गुरु वाणी का प्रचार प्रसार कर संगत को निहाल करेंगे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु वाणी का प्रचार प्रसार करना है. कहा कि आयोजन में अमृतर से बीबी कौला जी भलाई केंद्र से मशहूर हजूरी रागी अमनदीप सिंह शबद गायन करेंगे.

रागी अमनदीप सिंह 9 नवंबर की रात 9 से 10:30 बजे, 10 नवंबर की दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक और रात 9 से 10 बजे तक शबद गायन करेंगे, जिसका लाइव प्रसारण किया जाएगा. प्रेस कांफ्रेंस में सरदार गुरबचन सिंह सलूजा, सतनाम सिंह सलूजा, लाडी बिंद्रा, नीतू सिंह, सुरेंदर जीत सिंह, जसवंत सिंह उपस्थित रहे .

इनका होगा शबद गायन

9 नवंबर को श्री रहिरास साहिब जी का पाठ, रागी सुरेंदर सिंह, मोहन सिंह, रागी जोगिंदर सिंह,रकम सिंह,योगिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरदासपुरी शबद गायन कर संगत को निहाल करेंगे.

Back to top button