दिल्ली विश्वविद्यालय का एकेडमिक कैलेंडर जारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने साल 2024-2025 के शैक्षणिक सेशन के लिए अंडर ग्रेजुएट फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। सेमेस्टर 1 की कक्षाएं गुरुवार 29 अगस्त से प्रारम्भ होंगी। डीयू इन विद्यार्थियों के लिए 6 जनवरी से थ्योरी परीक्षा आयोजित करेगा और सेमेस्टर परीक्षा आयोजित होने के बाद विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश दिया जाएगा।

छात्र जो भी इस शैक्षणिक सेशन के लिए शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शैक्षणिक प्रोग्राम देख सकते हैं। शीतकालीन अवकाश 25-26 जनवरी तक दो दिन का होगा। डीयू के विद्यार्थी सोमवार 27 जनवरी से अपना दूसरा सेमेस्टर प्रारम्भ करेंगे और 9 मार्च से 16 मार्च तक एक हफ्ते का मध्य सेमेस्टर अवकाश लेंगे। दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आखिरी अवधि की थ्योरी परीक्षा 7 जून से आयोजित की जाएगी।अपने पहले साल के पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को 29 जून से 20 जुलाई, 2025 तक गर्मी की छुट्टियां दी जाएंगी। इस सेशन में यूनिवर्सिटी कुल 79 प्रोग्रामों और 69 कॉलेजों में प्रवेश ले रहा है। काउंसलिंग की प्रक्रिया पहले ही प्रारम्भ हो चुकी है और कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) यूजी प्रक्रिया का दूसरा फेज 1 अगस्त से प्रारम्भ हुआ है।
CASA यूजी काउंसलिंग में तीन फेज होते हैं। पहला फेज दिल्ली यूनिवर्सिटी में आवेदन करने के लिए है, दूसरा फेज उम्मीदवार द्वारा पसंद किए गए प्रोग्रामों और कॉलेजों को भरने के लिए है और तीसरा फेज आवंटन या प्रवेश दौर है। सीटें भरने का प्राथमिक मानदंड CUET UG परीक्षा 2024 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक हैं। इसके अतिरिक्त दिल्ली यूनिवर्सिटी रिक्त सीटों को भरने के लिए उम्मीदवारों के बोर्ड अंकों का भी इस्तेमाल करेगा

