राष्ट्रीय

सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी उपलब्धि, ढेर कर दिए 3 आतंकी

Jammu Kashmir Terrorist Attack: ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद कश्मीर में थोड़ी शांति बनी हुई थी, हालांकि अब यहां पर वापस आतंकवादियों ने अपनी गतिविधि बढ़ा दी है कहा जा रहा है कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के केल्लर के शुकरू वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर चल रही है इसमें अबतक 3 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है

Images 2025 05 13t135237. 436

WhatsApp Group Join Now

जंगलों में छिपे आतंकी
बताया जा रहा है कि 4 आतंकवादी शोपियां के जंगलों में छिपे हुए हैं आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े इन आतंकवादियों के जंपाथरी क्षेत्र में छुपे होने की सूचना है फिलहाल अभी इस बात का कुछ पता नहीं लगाया जा सकता है कि इन आतंकवादियों के तार 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के साथ तार जुड़े हैं या नहीं एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद केल्लर के जंगलों में व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान प्रारम्भ किया गया

सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेरा 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को जंगलों में घेरकर रखा है आतंकियों का पता चलते ही उन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया वहीं आतंकवादियों ने जवानों पर गोली बारी प्रारम्भ कर दी, जिसके बाद सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई गोलीबारी अभी भी जारी है सुरक्षाबल और आतंकवादियों के बीच भयंकर एनकाउंटर चल रही है

पहलगाम के आतंकवादियों की तलाश जारी 
बता दें कि जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबल पहलगाम में आतंकवादी हमलों में शामिल आतंकियों की तलाश कर रही है इसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है सुरक्षाबलों की ओर से कश्मीर के क्षेत्रीय लोगों से आतंकवादियों की तलाशी के लिए सहायता ली जा रही है फिलहाल अभी तक आतंकवादियों के ठिकानों का कुछ पता नहीं चल पाया है

Back to top button