राष्ट्रीय

बारिश का कहर! गुजरात के बाद अब इस राज्य में बारिश ने मचाई तबाही

Heavy Rainfall Alert Today: गुजरात में बारिश के कहर के बाद अब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी तबाही देखने को मिल रही है इन दोनों राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई है कई जिले विशाल बाढ़ की चपेट में हैंदोनों ही राज्यों में सड़क मार्ग और रेल मार्ग दोनों ही बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं वारंगल और विजयवाड़ा मार्ग पर पहले ही सौ ज़्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं साथ ही दोनों राज्यों को जोड़ने वाले कई मार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए तेलंगाना और हैदराबाद में सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है इसके साथ ही ओडिशा में भी दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है

Untitled 40

WhatsApp Group Join Now

पानी में डूबा नजर आ रहा विजयवाड़ा शहर

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के भिन्न-भिन्न शहरों में बाढ़ का कोहराम देखने को मिल रहा है हैदराबाद में भी डैम का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया है तो वहीं वारंगल में भी बाढ़ से बुरे हालात हैं आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं और जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं हालात ऐसे कि पूरा विजयवाड़ा शहर पानी में डूबा-डूबा नजर आ रहा है बारिश इतनी जोरदार हुई कि यहां सड़क पर खड़ी आधा दर्जन बसें भी पानी में डूब गई इसके बाद जो जहां खड़ी थी वहीं खड़ी रह गईं

इन 20 राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है इसमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अतिरिक्त गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय शामिल हैं

दिल्ली में मामूली बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी देर रात बारिश हुई है और आईएमडी ने पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ मामूली बारिश होने का अनुमान जताया है इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विभाग ने गरज के साथ मामूली से मध्यम बारिश होने की आसार जताई है, लेकिन अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की कोई आसार नहीं है आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आज (2 सितंबर) अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है

Back to top button