MLA के बाद अब रिवाबा बनीं भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में मंत्री, जानें इनका परिचय…
Rivaba Jadeja news in hindi : गुजरात के मुख्मंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए हर्ष संघवी, जीतू वाघानी, अर्जुन मोढवाड़िया समेत 25 मंत्रियों को शामिल किया है. भूपेंद्र पटेल की नयी टीम में जामनगर नार्थ से विधायक रिवाबा जडेजा भी शामिल हैं. जानिए कौन हैं रिवाबा जडेजा जिन्हें भूपेंद्र पटेल ने अपनी टीम में शामिल किया है.

2016 में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा से विवाह करने वाली रिवाबा जडेजा जूनागढ़ की रहने वाली हैं, हालांकि उनके पिता लंबे समय से राजकोट में रह रहे हैं. रिवाबा का जन्म राजकोट में हुआ था. उनके पिता हरदेव सिंह सोलंकी बड़े उद्योगपति और ठेकेदार हैं. रिवाबा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. रिवाबा जडेजा राजपूत समाज के संगठन करणी सेना से भी जुड़ी हैं.
2019 में बीजेपी में शामिल होने के बाद रीवाबा जडेजा ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की. उस समय उनके साथ रवींद्र जडेजा भी थे. बीजेपी में शामिल होने के बाद से रीवाबा लगातार क्षेत्र में एक्टिव है. वह लगभग हर सुबह अपना क्षेत्र छोड़ जामनगर उत्तर में देर शाम तक एक्टिव रहती थीं. इस दौरान उन्होंने स्त्रियों और लड़कियों के लिए भी काफी काम किया.
2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रिवाबा जडेजा को गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव मैदान में उतारा था. इसके लिए पार्टी ने तत्कालिन विधायक धर्मेन्द्रसिंह एम। जडेजा का टिकट काट दिया.
2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल जीतने के बाद एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमे रविंद्र सिंह जडेजा की पत्नी जीत के बाद उनके पैर छू कर और उन्हें गले लगा कर शुभकामना दे रही हैं. जडेजा की पत्नी रीवाबा का यह सांस्कारिक अंदाज लोगों के दिलों को छू गया. 2024 में क्रिकेटर रविंद्र जडेजा भी बीजेपी में शामिल हो गए.
रिवाबा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फॉलोअर्स से अपने अंदाज में इंटरैक्ट भी करती हैं. रिवाबा जडेजा सामाजिक कार्यों में एक्टिव रहने के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखती हैं और क्रिकेट के मैदान पर रवींद्र जडेजा का हौसला भी मजबूत करती हैं.

