राष्ट्रीय

दिल्ली में उड़ानों और रेल यातायात पर पड़ने लगा है खराब मौसम का प्रभाव

weather update : राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम में निम्न दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा. दिल्ली हवाई अड्डे पर कई विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया जबकि कई उड़ानों में देरी हुई.  कोहरे के चलते राजधानी से चलने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. सड़कों पर भी वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

P5 9

WhatsApp Group Join Now

एयरइंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो जैसे एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया कि प्रदूषण के उच्च स्तर से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी में निम्न दृश्यता के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी आज सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा. कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई. इस वजह से लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

राष्‍ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की वजह से हाल बेहाल है. दिल्ली NCR में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से विद्यालय बंद कर दिए गए हैं. आज से औनलाइन क्लासेस लगेगी. दिल्ली यूनिवर्सिटी और JNU में भी औनलाइन होगी पढ़ाई. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए घने से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है.

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की सर्दी : जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है. गुलमर्ग, पहलगाम, लेह समेत जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया. श्रीनगर में अधिकतम पारा 15.3 और न्यूनतम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश : जम्मू कश्मीर से चली सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश में भी ठिठुरन बढ़ा दी है. राज्य में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आई. यहां 20 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने की आसार है. प्रदेश में सबसे अधिक ठंड पचमढ़ी में पड़ रही है.

Back to top button