राष्ट्रीय

बालमुकुंद आचार्य ने अवैध मीट की दुकानें बंद करवाने को लेकर कही ये बड़ी बात

हवामहल में हवा बदलते ही नवनिर्वाचित विधायक बालमुकुंद आचार्य के तेवर तेज हो गए हैं बालमुकुंद आचार्य गैरकानूनी मीट की दुकानें बंद करवाने पहुंचे तो हंगामा मच गया पहले सुबह आचार्य ने निगम के अफसरों को गैरकानूनी मीट की दुकानें बंद करने के निर्देश दिए दोपहर होते होते बालमुकुंद आचार्य स्वयं दुकाने बंद करवाने पहुंच गए

Newsexpress24. Com jaipur hawamahal acharya bjp 11zon

WhatsApp Group Join Now

जयपुर में हवामहल की राजनीतिक हवा बदलते ही बालमुकुंद आचार्य विधायक बनते ही चर्चाओं में आ गए नवनियुक्त विधायक प्रमाण पत्र लेते ही एक्शन मोड में आ गए क्योंकि सुबह सवेरे ही बालमुकुंद आचार्य ने निगम के अफसरों को गैरकानूनी मीट की दुकानें बंद करवाने के निर्देश दिए लेकिन दोपहर तक तो बालमुकुंद आचार्य स्वयं गैरकानूनी मीट की दुकानें बंद करवाने पहुंच गए इस दौरान महंत आचार्य से तीखी बहस भी हुई पहले कर्बला में तीखे तेवर,उ सके बाद आमेर रोड पर मीट की गैरकानूनी दुकानदारों पर जमकर बरसे

कराची बनाना चाहते हो क्या?
बीजेपी ने हिंदूवादी चेहरे को हवामहल से मैदान में उतारा था हवामहल विधानसभा में आरंभ से पीछे चल रहे बीजेपी से बालमुकुंद आचार्य की आखिरी राउंड में 974 वोट से जीत हासिल हुई कल विधायक का प्रमाण पत्र हाथ में थामा और आज सुबह होते होते गैरकानूनी मीट की दुकानें बंद करवाने की ठानी दुकानें बंद करवाते समय बालमुकुंद आचार्य के तेवर तीखे दिखे इस दौरान वे दुकानदारों से ये भी कहते दिखे कि मैं मिठाई खाने वाला नहीं हू, ना खाउंगा न खाने दूंगा…कराची बनाना चाहते हो क्यागंध मचा रखी है,ये अपरा काशी हैआंखें मत दिखानाबाबा हंगामा है टूरिस्ट कैसे आएगा पीछे से लोग ये भी कहते दिखे गोमाता का मांस बेच रहे हैं कुछ लोग 40 फीट कब्जा जमाया हुआ है

प्रशासन के तेवर कितने तेज?
हवामहल की राजनीतिक हवा बदलने के लिए बालमुकुंद आचार्य पहले ही दिन मैदान में उतर गए अब देखना होगा कि बालमुकुंद के एक्शन के बाद प्रशासन के तेवर कितने तेज होंगे?

Back to top button