राष्ट्रीय

Barmer Accident News: निजी बस और कार में जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत, 1 घायल

Barmer Accident News:राजस्थान के बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 68 पर एक निजी बस और शिफ्ट कार की जोरदार भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि कार बस के नीचे फस गई

Whatsapp image 2024 06 14 at 134001 1718352839

WhatsApp Group Join Now

हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए क्षेत्रीय लोगों ने निजी गाड़ी की सहायता से घायलों को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर गंभीर घायल चालक को डॉक्टरों को मृत घोषित कर दिया

जानकारी के मुताबिक ग्रामीण थाना क्षेत्र के हरसाणी फांटा के पास नेशनल हाईवे 68 पर एक स्विफ्ट कर बाड़मेर से शिव की तरफ जा रही थी, इस दौरान सामने से आ रही निजी बस से स्विफ्ट कार की जोरदार भिड़ंत हो गई हादसे में स्विफ्ट कर बस के नीचे फंस गई जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों और सुरक्षा बल के जवान भाग कर्मों के पर पहुंचे और पिकअप वाहन की सहायता से स्विफ्ट कार को खींचकर बस के नीचे से बाहर निकाला

उसके बाद कार के अगले हिस्से को तोड़कर दोनों ही गंभीर घायलों को निजी गाड़ी से बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर कार चालक महेंद्र दान पुत्र हेतु दान निवासी दूदाबेरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वही घायल बालाराम का जिला हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है

मृतक महेंद्र दान बाड़मेर स्वास्थ्य विभाग में मेल नर्स के पद पर कार्यरत है और आज अपनी स्विफ्ट कार से मूढो की ढाणी उप स्वास्थ्य केंद्र ड्यूटी जाने के दौरान हरसाणी फांटा के पास सामने से आ रही निजी बस से भिड़ंत के चलते यह पूरा दुर्घटना हुआहादसे के बाद मौके पर पहुंची ग्रामीण थाना पुलिस ने दोनों ही क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच प्रारम्भ की है वहीं मृतक के मृतशरीर को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया हैं

Back to top button