राष्ट्रीय

Bhopal Weather: बादल छाए रहने से तापमान में आई गिरावट

भोपाल भोपाल में मौसम ने करवट बदली है, जिसका असर घने बादल और हवा में नमी के रूप में देखने को मिल रहा है बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है वहीं, दशहरा पर राजधानी भोपाल के आसपास के जिलों में बारिश दर्ज की गई मौसम विभाग के अनुसार, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर शनिवार को भी देखने को मिला अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी प्रकार बने रहने के संकेत दिए हैं राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है

Bhopal bb304a0abf19b02d85b698792aad5f89

WhatsApp Group Join Now

हालांकि, भोपाल में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को धूप और उमस से बीते दो दिन से राहत मिल रही है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार को पश्चिम मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सबसे अधिक 47.8 मिमी बारिश दर्ज की गई वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सबसे अधिक 21 मिमी बारिश दर्ज हुई प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान मंडला जिले में दर्ज किया गया वहीं, अन्य जिलों के दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है

मंडला में मौसम ने बदली करवट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंडला जिले का तापमान शनिवार को 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया साथ ही खजुराहो का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अनुसार, रविवार मध्यरात्रि में नीमच, शिवपुरी, श्योपुरकलां, बैतूल, अलीराजपुर और बड़वानी में गरज-चमक के साथ मामूली बारिश की आसार जताई है वहीं अन्य जिलों में मौसम सामान्य रूप से बना रहेगा

जल्द बदलेगा शहर का मौसम 
मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने कहा कि अभी प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई होनी बाकी है जब यह पूरी तरह विदा हो जाएगा, तब वातावरण से नमी कम होगी इसके बाद धीरे-धीरे रात के तापमान में गिरावट होगी उसके बाद ही शाम ढलने के बाद सुबह तक ठंडक होना प्रारम्भ होगी

Back to top button