राष्ट्रीय

दिल्ली में बारिश के बाद फिर बढ़ने लगा वायु प्रदूषण का स्तर

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बीते कल हुई झमाझम बारिश के बाद से वायु प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई है बीते कल दिल्ली एनसीआर में सबसे अधिक एक्यूआई आनंद विहार में 162 दर्ज किया गया था वहीं दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 100 के नीचे रहा वहीं शनिवार के एक्यूआई लेवल की बात करें तो यहां वायु गुणवत्ता आज ‘खराब’ कैटेगरी में बना हुआ है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आनंद विहार में आज एक्यूआई 282 दर्ज किया गया है वहीं आरके पुरम में 220, पंजाबी बाग में 236 और आईटीओ में 263 एक्यूआई दर्ज किया गया है

Newsexpress24. Com 263 pti11 03 2023 000023b 34294455 d 11zon

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली में बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर

शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था बता दें कि शनिवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 100 से कम दर्ज किया गया था आनंद विहार में 162, नयी दिल्ली में 85, रोहिणी में 87, पंजाबी बाग में 91 और शाहदरा में 97 एक्यूआई दर्ज किया गया बता दें कि गुरुवार को वायु गुणवत्ता गंभीर कैटेगरी में बना हुआ था गुरुवार को द्वारका सेक्टर 8 में 459, आरके पुरम में 453, न्यू मोतीबाग में 452, नेहरू नगर में 452, नजफगढ़ में 449, आईजीआई एयरपोर्ट में 446, पंजाबी बाग में 445 और आईटीओं पर 441 एक्यूआई दर्ज किया गया था

वायु प्रदूषण का ट्रैक रिकॉर्ड

वहीं गुरुवार को ही वजीरपुर में 439, शादीपुर में 438, बवाना में 437, पटपड़गंज में 434, ओखला में 433, जहांगीरपुरी में 433, आनंद विहार में 432, मुंडका में 428, सोनिया विहार में 423, सिरिफोर्ट दिल्ली में 422 और डीटीयू में एक्यूआई 402 एक्यूआई दर्ज की गई SAFAR इण्डिया के अनुसार दिल्ली में 8 नवंबर को पीएम 2.5 की मात्रा 247 दर्ज की गई थी जो कि खराब श्रेणी को दर्शाता है वहीं पीएम 10 की मात्रा 426 दर्ज की गई जो कि औसत से दोगुना है बता दें कि गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था

Back to top button