राष्ट्रीय

सेना के लिए बड़ी सौगात, DAC ने इन प्रस्तावों को दिखाई हरी झंडी

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को 54,000 करोड़ रुपये से अधिक के सैन्य आधुनिकीकरण प्रस्तावों को प्रारंभिक स्वीकृति दे दी, जिसमें ब्रह्मोस मिसाइलों और छह ‘नेत्र’ हवाई पूर्व चेतावनी और नियंत्रण (एईडब्लूएंडसी) विमानों से लेकर टी-90 टैंकों के लिए उन्नत रूसी इंजन, नौसेना विमान भेदी मिसाइलों और टॉरपीडो शामिल हैं. डिफेंस काउंसिल ने इंडियन आर्मी के लिए टी 90 टैंकों के लिए वर्तमान के 1 हजार एसपी इंजन को अपग्रेड करने के लिए 1350 एचपी इंजन की खरीद को स्वीकृति दे दी है. इससे इन टैंकों की युद्धक्षेत्र गतिशीलता में बढ़ोत्तरी होगी, खासकर हाई एल्टिट्यूड वाले क्षेत्रों में टी 90 टैंक बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा.

Images 2025 03 21t100923. 052

WhatsApp Group Join Now

नौसेना के लिए टॉरपीडो के खरीद को मंजूरी

वहीं भारतीय नौसेना के लिहाज से यदि बात करें तो वरुणास्त्र टॉरपीडो (लड़ाकू) की खरीद के लिए डीएसी ने एओएन को स्वीकृति दे दी है. वरुणास्त्र टॉरपीडो को नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला द्वारा विकसित किया गया है, जो एक स्वदेशी टॉरपीडो है, जो कि एक पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो है जिसे जहाज से प्रक्षेपित किया जाता है. इस टॉरपीडो की अतिरिक्त मात्रा को शामिल करने से शत्रुओं के पनडुब्बी खतरों के खिलाफ नौसेना की क्षमता में वृद्धि होगी. वहीं भारतीय वायुसेना के लिए भी हथियारों की खरीद को काउंसिल द्वारा स्वीकृति दी गई है.

भारतीय वायुसेना को भी मिलेंगे हथियार

भारतीय वायुसेना के लिए, डीएसी ने एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल (एईडब्ल्यूएंडसी) एयरक्राफ्ट सिस्टम की खरीद को स्वीकृति दी है.डब्लूएंडसी सिस्टम क्षमता बढ़ाने वाले हैं जो युद्ध के पूरे स्पेक्ट्रम को बदल सकते हैं. रक्षा मंत्रालय ने 2025 को ‘सुधारों के वर्ष’ के रूप में मनाने के एक हिस्से के रूप में, डीएससी ने पूंजी अधिग्रहण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में समयसीमा को कम करने के लिए दिशानिर्देशों को भी स्वीकृति दी ताकि अधिक तेजी, अधिक कारगर और अधिक कुशल ढंग से हथियारों के खरीद की जा सके.

Back to top button