छात्रों के लिए बड़ी राहत, 26 और 28 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल
मुरादाबाद के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सावन महीने के अंतिम सोमवार को जिले के विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा की है। इसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा वकायदा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक जिले के भीतर संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर की इस घोषणा पर बच्चों में खुशी देखी जा सकती है।

मुरादाबाद यूपी की छुट्टी 28 अगस्त 2023 विद्यालय की छुट्टी
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शनिवार 26 अगस्त एवं सोमवार 28 अगस्त को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने अपने आदेश में बोला है कि मुरादाबाद जिले की सीमा में संचालित सभी सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड और यूपी बोर्ड के माध्यमिक शिक्षक के नियंत्रण में चलने वाले विद्यालयों में 26 और 28 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश में बोला गया है कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा से संबंधित सभी शैक्षणिक संस्थान 26 और 28 अगस्त को बंद रहेंगे। किसी संस्थान, बोर्ड या यूनिवर्सिटी में परीक्षा आयोजित की जा रही है तो यह अवकाश उन पर लागू नहीं होता है। परीक्षाएं अपने शेड्यूल के मुताबिक आयोजित की जाएंगी।
विद्यार्थी मौज-मस्ती कर रहे हैं
मुरादाबाद जिला अधिकारी द्वारा जारी की गई छुट्टी से विद्यार्थी मौज-मस्ती कर रहे हैं। छात्रों को एक साथ 3 दिन की छुट्टी मिल गई है। ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने सावन माह का आखिरी शनिवार और सोमवार होने के कारण 26 अगस्त शनिवार और 28 अगस्त सोमवार को अवकाश घोषित किया है। वही 27 अगस्त को रविवार के कारण छुट्टी रहेगी। इस तरह कुल मिलाकर विद्यार्थियों को लगातार 3 दिन की छुट्टी मिल रही है।

