राष्ट्रीय

बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से मची अफरा-तफरी

 

उज्जैन के पास तराना में बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (20846) ट्रेन में आग लग गई. आग ट्रेन के एसएलआर (जनरेटर डिब्बे) में लगी. धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई.

Download 11zon 2025 04 06t165334. 417

WhatsApp Group Join Now

आग लगने के बाद का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कुछ लोग कोच के कांच फोड़ कर और पानी डालकर आग बुझाने का कोशिश कर रहे हैं.

हालांकि, कुछ देर बाद आग वाले कोच को अलग कर गाड़ी को रवाना कर दिया गया. तराना रोड स्टेशन मास्टर ने कहा कि आग बुझा ली गई है. किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं पहुंचा है.

आग लगी तब काली सिंध नदी के ब्रिज पर थी ट्रेन आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. ग्रामीण मुकेश रावल ने कहा कि ट्रेन में आग उस समय लगी जब वो काली सिंध नदी के ब्रिज पर थी.

इस दौरान रेलवे के कर्मचारियों के साथ मिलकर पावर कोच में लगी आग को बुझाने के लिए पानी और अन्य साधनों से कोशिश किए.

 

बीकानेर से बिलासपुर जा रही थी ट्रेन रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने कहा कि ट्रेन बीकानेर से चलकर बिलासपुर जा रही थी. शाम करीब 5:30 बजे तराना रोड स्टेशन से पहले ट्रेन के पावर कोच में आग लगी.

इसके बाद ट्रेन से इस डिब्बे को अलग कर दिया गया. इस दौरान तराना से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया.

उज्जैन रेलवे स्टेशन से पावर कोच मंगाया ट्रेन को तराना स्टेशन पर रोक दिया गया था. आग पर काबू पाने के बाद उज्जैन रेलवे स्टेशन से पावर कोच मंगाया गया. इसके बाद शाम 6:32 बजे पर ट्रेन को भोपाल के लिए रवाना किया.

Back to top button