चुनाव की तारीखों से पर्दा उठने से पहले ही एक्शन में आई भाजपा
Delhi polls बीजेपी gears यूपी for mega rallies: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने विधानसभा चुनाव की जंग जीतने के लिए अपना मास्टर प्लान का खुलासा कर दिया है। भाजपा के ट्रंप कार्ड की बात करें तो हर बार की तरह इस बार भी पार्टी पीएम मोदी (PM Modi) के चेहरे को आगे रखकर दिल्ली की हर गली में कमल खिलाने की तैयारी कर चुकी है। भाजपा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए ऐसा चक्रव्यूह रचा है कि जिसे भेदना इस बार आसान नहीं होगा।

बीजेपी के पांच फंडे
जैसे जैसे चुनावी तारीख निकट आ रही है, सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर WAR और वीडियो WAR के इतर जमीन पर भी भाजपा आक्रामक प्रचार कर रही है। अपने प्रचार अभियान के अंतिम 14 दिनों में उसे धार देने के लिए भाजपा ने दिल्ली में विशाल रैलियां कराने का खाका खींच लिया है। इसके अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, मनोहर लाल खट्टर और नितिन गडकरी सहित तमाम पार्टी नेता दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगे। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न राज्यों के सीएम और नेता भी अभियान में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों से जातियों को साधेगी बीजेपी?
बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री और फायरब्रांड हिंदू नेता हिमंत बिस्वा सरमा और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दिल्ली में प्रचार के लिए उतारा जा रहा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में मोदी की 3-4 रैलियां हो सकती हैं। भाजपा पूर्वांचल के मतदाताओं को लुभाने के लिए 23 जनवरी से रैलियों की एक सीरीज चलाने जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य चेहरा होंगे। आदित्यनाथ दिल्ली भर में विभिन्न स्थानों पर कुल 14 रैलियों को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ की रैलियां किराड़ी, बाहरी दिल्ली, केशव पुरम, उत्तर पश्चिम दिल्ली, शाहदरा, करोल बाग, नजफगढ़, महरौली, सहादरा, दक्षिणी दिल्ली और मयूर विहार में होंगी।

