राष्ट्रीय

BJP Party: जेपी नड्डा से मुलाकात के पहले ही भाजपा नेताओं ने कर डाला ये बड़ा कारनामा

भारतीय जनता पार्टी कोटे से बिहार के उप सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक वीडियो वायरल है. यह वीडियो भागलपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान जुटे बीजेपी नेताओं की वार्ता का है. इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सम्राट चौधरी बता रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव के विरुद्ध बोलने से हमें (भाजपा को) लाभ होता है, लेकिन तेजस्वी यादव के विरुद्ध कुछ कहा जाए तो नुकसान. गिरिराज इसपर बात समझ जाने का इशारा करते हुए हाथ जोड़ते हैं. अब राजद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि बिहार बीजेपी के पास चाल-चरित्र-चेहरा या विकास का रोडमैप नहीं है. उसे तेजस्वी यादव की ताकत का अंदाजा लग गया है.

Images 40 9

WhatsApp Group Join Now

पड़ताल करने पर पता चला कि यह वीडियो भागलपुर सर्किट हाउस का है. प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सारे कद्दावर नेता इकट्ठा हुए थे. इनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधर, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत पार्टी के कई वरीय नेता थे. पीएम के कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेताओं के भाषण में किन किन मुद्दों पर चर्चा करनी है इस पर वार्ता हो रही है. इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. अब इस पर राजनीति गरमा गई है.

राजद ने पूछा- बिहार बीजेपी की यह कैसी हालत है?

इधर, इस वीडियो को शेयर करते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे के बाद केंद्र और राज्य के मंत्रीगण वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के साथ मंत्रणा बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं अन्य नेता तेजस्वी यादव के विरुद्ध बोलने से इंकार कर रहे है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव जी पर बोलने से हमसब को नुक़सान होता है और लालू यादव जी पर बोलने से फ़ायदा होता है. बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह युवा जननेता तेजस्वी के ख़िलाफ़ बोलने पर माफ़ी मांगते नज़र आ रहे है. राजद ने लिखा कि सोचिए बिहार बीजेपी की ये कैसी हालत है? इनके पास ना कोई चेहरा है, चरित्र है, ना चाल है ना कोई विकास का रोडमैप. यह बस सत्ता का पिछलग्गू बन प्रदेश लूटने में मस्त-व्यस्त है.

Back to top button