राष्ट्रीय

Bokaro Traffic Update: दुर्गा पूजा के लिए 4 दिन तक बदला रहेगा रूट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिलेभर में श्रद्धालुओं की भीड़ और सड़कों पर वाहनों का जमावड़े को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष यातायात प्रबंध लागू की है चास एसडीओ प्रांजल ढांडा और डीएसपी ट्रैफिक विद्या शंकर के जारी निर्देश मुताबिक 29 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक विभिन्न मार्गों और वाहन संचालन में बदलाव रहेगा और इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बिना किसी कठिनाई के प्रतिमाओं के दर्शन करना और विधि-व्यवस्था बनाए रखना है

03 10 2022 durga puja traffic plan 23116027 m

WhatsApp Group Join Now

यातायात प्रबंध और बदलाव

  • मूर्ति विसर्जन के दौरान माराफारी थाना भीतर NH-23 के दोनों लेन चालू रहेंगे
  • बालीडीह से बोकारो की ओर आने वाले मार्ग पर आधे रास्ते में जुलूस चलेगा और आधे रास्ते में चार पहिया/तीन पहिया/दो पहिया वाहनों का परिचालन रहेगा, जुलूस के समय बालीडीह से बोकारो की ओर आने वाले भारी वाहनों को स्टेशन मोड़, बालीडीह में रोका जाएगा और आई०टी०आई० मोड़ से बालीडीह की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तेलीडीह फोरलेन चौक के पास रोका जाएगा
  • जुलूस के दौरान बालीडीह से नया मोड़ जाने वाले चारपहिया वाहनों का वैकल्पिक मार्ग: स्टेशन मोड़ – रेलवे पुल – माराफारी – नया मोड़ रहेगा
  • जोधाडीह मोड़ से महावीर चौक एवं धर्मशाला चौक से महावीर चौक की ओर चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • आईटीआई मोड़ (बुलेट शोरूम) से धर्मशाला मोड़ की ओर भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
  • चेक पोस्ट से चास थाना की ओर चार पहिया/तीन पहिया वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • चास से नया मोड़ की ओर जाने वाली चार पहिया /तीन पहिया वाहन हवाईअड्डा से दाहिने मुड़कर राम मंदिर चौक से राजेंद्र चौक होते हुए नया मोड़ मार्ग से जाएंगे
  • एमजीएम विद्यालय गेट से कालीबाड़ी मोड़ तक सभी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा
  • बसंती मोड़ से कालीबाड़ी की ओर चारपहिया/तीनपहिया वाहन नहीं जा पाएंगे
  • हटियामोड़ (शहीद इनायत चौक) से दुर्गा पूजा पंडाल की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
  • जरीडीह टोल प्लाजा और जरीडीह फोरलेन चौक से जरीडीह बाजार की ओर सभी प्रकार के वाहन (दोपहिया को छोड़कर) वर्जित रहेंगे
  • तेलमच्चो से सेक्टर-11 होते हुए शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों पर रोक रहेगी
  • पुलिस केंद्र मोड़ हाईवे से सेक्टर-12 मोड़ की ओर भारी वाहन नहीं जा पाएंगे
  • तेलमच्चो टोल प्लाजा, तेलगडिया मोड़, आईटीआई मोड़, टांड बालीडीह टोल प्लाजा और पिंड्राजोरा सीमा चेकपोस्ट पर जरूरत मुताबिक भारी वाहनों को रोका जाएगा
  • शहरी क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह वर्जित रहेगा

इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में निर्धारित समय और स्थल पर वाहनों को रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे वहीं किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06542-223705, 223475, डायल 100 और 112 पर संपर्क जरूर करें

Back to top button