राष्ट्रीय

चंडीगढ़ द्वारा श्रद्धालुओं और भक्तजनों के लिए अटूट भंडारे का किया गया आयोजन

 

चण्डीगढ़. श्री रामनवमी पर्व के उपलक्ष में एक विशाल शोभायात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 बी चंडीगढ़ से प्रारंभ की गई. इस शोभायात्रा में सभी मंदिरों के योगदान से 35 से 40 ट्रकों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की सुंदर झांकियां सजा कर उनकी अद्भुत महिमा को वर्णित किया गया और भक्तों, श्रद्धालुओं एवं मंदिरों की कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन गाए गए. यह शोभा यात्रा नगाड़ा और बैंड बाजे के साथ भगवान श्री राम के भजनों का गुणगान करते हुए पूरे हर्षोल्लास से निकाली गई. यात्रा से पूर्व श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 बी चंडीगढ़ द्वारा श्रद्धालुओंऔर भक्तजनों के लिए अटूट भंडारे का आयोजन किया गया. इसकी जानकारी बीपी अरोड़ा अध्यक्ष एवं कमलेश चंद्र सूरी महासचिव ने दी.

Download 11zon 2025 04 04t181039. 746

WhatsApp Group Join Now

शोभायात्रा दोपहर 1:00 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 23 बी चंडीगढ़ से प्रारंभ हुई और बाजार सेक्टर 22 डी, श्री आर्य समाज मंदिर सेक्टर 22 ए, श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 22 बी, बाजार सेक्टर 22सी, अरोमा चौक, प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 21सी, बाजार सेक्टर 21सी, आजाद बाजार सेक्टर 20 डी और 20 सी , श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर 20, श्री गुगा माडी संकट मोचन हनुमान मंदिर सेक्टर 20, श्री चैतन्य गोडिया मठ सेक्टर 20, अग्रसेन भवन सेक्टर 30ए, श्री कृष्ण भक्ति आश्रम सेक्टर 30ए, श्री शिव शक्ति मंदिर सेक्टर 30 बी, बाजार सेक्टर 30, सेक्टर 30 एवं सेक्टर 29 के बीच की सड़क से होते हुए सेक्टर 27- 28 लाइटों से सेक्टर 28 में प्रवेश करके श्री नानकसर गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 28 से होते हुए श्री प्राचीन खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 डी में समाप्ति हुई.

इस भव्य शोभायात्रा का स्वरूप चमचमाती एलईडी लाइट से सुशोभित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं माता सीता जी की सुंदर झांकियों से देखते ही बनता था .पवन मित्तल, अध्यक्ष, श्री राम मंदिर, सेक्टर 2, पंचकूला ने भी शोभा यात्रा में ट्रक में एक सुंदर एवं भव्य प्रभु की झांकी भेजी जिसके लिए हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ उनका दिल से आभार प्रकट किया.

शोभा यात्रा को सभी प्रभु प्रेमियों और धार्मिक संस्थाओं ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाया. शहर के निवासियों और श्रद्धालुओं की ओर से शोभायात्रा का जगह-जगह पर जलपान फल, पकोड़े, दूध, आदि के स्टाल लगाकर भव्य स्वागत किया गया.

शोभायात्रा में हिंदू पर्व महासभा के सभी सदस्य विशेषतया बीपी अरोड़ा अध्यक्ष, कमलेश चंद्र सूरी महासचिव, रमेश मल्होत्रा मुख्य संरक्षक, वाई के सरना, लक्ष्मी नारायण सिंगला, रामधन अग्रवाल, अजय कौशिक, रतन लाल, कर्नल धर्मवीर, पदम चंद राय, राजेंद्र गुप्ता, अनुज कुमार सहगल, आदर्श कुमार, देसराज बंसल और सभी मंदिरों के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. शोभायात्रा में श्रद्धालुओं और भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, लोगों में आस्था और श्रद्धा का जोश देखते ही बनता था.

अरोड़ा एवं सूरी ने सूचित किया कि इस साल श्री रामनवमी का शुभ पर्व चंडीगढ़ के सभी मंदिरों में 6 अप्रैल, रविवार को अपार श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा.

 

Back to top button