राष्ट्रीय
सीएम साय ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को बताया कायराना करतूत, मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना
Pahalgam terrorists attack: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने बोला कि पर्यटकों पर कायर आतंकवादियों ने धावा किया है. हमले में हताहत हुए पर्यटकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ. घायलों में रायपुर के भी एक आदमी हैं, ऐसा समाचार आया है. उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं. निस्संदेह आतंकियों के नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे, सुरक्षाबल के जवान इसका मुंहतोड़ उत्तर देंगे.

WhatsApp Group
Join Now

