G20: ट्रैफिक रूट में कन्फ्यूजन हो तो इन नंबर पर मिलेगी मदद
देश की राजधानी नयी दिल्ली में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा प्रबंध काफी चाक-चौबंद कर दी गई है। पूरे विश्व से आ रहे नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजधानी के कई रूट में बदलाव किया गया है और वैकल्पिक मार्ग शुरु किए गए हैं। इस कारण लोगों को काफी कन्फ्यूजन हो रहा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कहां आप सरलता से सहायता लेकर बिना किसी रुकावट के अपने काम के लिए घर से निकल सकते हैं।

G20 ट्रैफिक वर्चुअल हेल्पडेस्क
दिल्ली प्रशासन ने आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए G20 ट्रैफिक वर्चुअल अपडेट G20 ट्रैफिक वर्चुअल हेल्पडेस्क जारी किया है। आप https//traffic.delhi police.gov.in/dtpg20info पर जाकर सहायता ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https//traffic.delhipolice.gov.in पर जाकर भी सहायता ले सकते हैं। आप चाहें तो दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट- https//delhipolice.gov.in पर भी जे सकते हैं।
सोशल मीडिया पर मदद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लोगों को सोशल मीडिया पर भी ट्रैफिक रूट को लेकर लगातार अपडेट दे रही है। आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज- https//www.facebook.com/dtptraffic, इंस्टाग्राम पेज https//www.instagram.com/dtptraffic या फिर X (ट्विटर) हैंडल https//twitter.com/dtptraffic पर जाकर भी सहायता ले सकते हैं।
इन नंबर पर मिलेगी मदद
दिल्ली प्रशासन की ओर से लोगों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। आप चाहें तो व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 6828400604 और 112 पर कॉल कर के भी सहायता ले सकेंगे।
इस मैप का इस्तेमाल करें
आपको ऊपर बताए गए उपायों से सहायता तो सरलता से मिल ही जाएगी। हालांकि, यदि फिर कोई कठिनाई हो तो आप Mapples- MapmyIndia App डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आपको परफेक्ट वैकल्पिक मार्ग के बारे में सरलता से जानकारी मिल जाएगी।

