राष्ट्रीय

बड़कागांव में आमने-सामने आएंगे कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी

कोयला खदानों के गढ़ बड़कागांव सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प कांटे के मुकाबले में भाजपा और कांग्रेस पार्टी में होगी आमने-सामने की टक्कर जयराम की पार्टी भी लड़ाई में, 456 बूथ पर 386000 मतदाता करेंगे वोट

Jharkhand lok sabha phase 2 live update chatra koderma hazaribagh election live 2024 1716175854

WhatsApp Group Join Now

झारखंड विधानसभा चुनाव में खनिज संपदा से भरपूर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र एक हॉट सीट बनी हुई है यहां पर पहले चरण में 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 456 बूथ हैं साथ ही 386000 मतदाता हैं मतदान के लिए कुल 2220 मतदानकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय अर्धर्सेनिक बल और झारखंड पुलिस की तैनाती की गई है सभी बूथों को सीसीटीवी कैमरे से लैश किया गया है यहां से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी साथ ही पहली बार ईएवीएम ले जाने वाले वाहनों को जीपीएस ट्रैकिंग से नज़र की जाएगी बता दें कि बीते 15 सालों से यहां पर कांग्रेस पार्टी पार्टी का कब्जा है इस बार भाजपा ने बड़कागांव सीट को अपने खाते में लेते हुए आजसू पार्टी के यहां से लगातार उम्मीदवार रहे रोशन लाल चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है एनडीए के एकजुट होने के बाद बड़कागांव में मुकाबला काफी दिलचस्प और कांटे का दिख रहा है

बता दें कि सबसे पहले यहां वर्तमान विधायक अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव ने काफी अरसे बाद कांग्रेस पार्टी का खाता खोला था उसके बाद अंबा प्रसाद की मां निर्मला देवी यहां से विधायक चुनी गईं 2019 में अंबा प्रसाद ने यहां आजसू पार्टी के रोशन लाल चौधरी को 31000 से अधिक मतों से पराजित किया था पिछले चुनाव में एनडीए की घटक दल बीजेपी और आजसू पार्टी भिन्न-भिन्न लड़े थे ऐसे में अंबा प्रसाद की सरलता से जीत हो गई थी

गौरतलब है कि वैश्य-तेली और कोइरी कुशवाहा बहुल इस सीट पर बीते 30 सालों से कोइरी-कुशवाहा और वैश्य तेली समुदाय से ही विधायक बनते आ रहे हैं साल 1995 से 2009 तक यहां पर कोइरी कुशवाहा जाति से आने वाले बीजेपी के लोकनाथ महतो लगातार 15 सालों तक विधायक बने साल 2009 में वैश्य-तेली समाज से आने वाले कांग्रेस पार्टी के योगेंद्र साहू ने यहां पर 2009 में भाजपा के लोकनाथ महतो को 1100 वोटों से पराजित किया था इसके बाद 2015 के चुनाव में योगेंद्र साव की पत्नी निर्मला देवी ने आजसू पार्टी के उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी को मात्र 411 वोटों से पराजित किया था

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में योगेंद्र साव और निर्मला देवी की बड़ी बेटी अंबा प्रसाद ने रोशन लाल चौधरी को भारी मतों से पराजित किया था लेकिन, 2019 के चुनाव में एनडीए की घटक बीजेपी-आजसू भिन्न-भिन्न लड़े थे इस कारण अंबा प्रसाद को इसका सीधा फायदा मिला और वो पहली बार विधायक चुनी गई थीं इस बार कयास लगाये जा रहे हैं कि रोशन लाल चौधरी कुर्मी महतो जाति से आते हैं ऐसे में उन्हें कुर्मी महतो के अलावे इस बार कोइरी-कुशवाहा, पचपनिया जाति के अलावे आजसू- भाजपा के कैडर वोट और दूसरे परंपरागत वोट मिलेंगे जबकि, अंबा प्रसाद को वैश्य के अलावे मुस्लिम, आदिवासी, एससी और कांग्रेस पार्टी के अतिरिक्त झामुमो के कैडर वोट मिलेंगे ऐसे में यहां पर मुकाबला कांटे का दिख रहा है
हालांकि, इस मुकाबले को जयराम की पार्टी जेएलकेएम के कोइरी-कुशवाहा जाति से आने वाले बालेश्वर कुमार भी त्रिकोणीय बनाने में लगे हुए हैं अब देखना होगा कि इस बार बड़का गांव की जनता किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधत

Back to top button