राष्ट्रीय

आसमान साफ होने के कारण लगातार बढ़ रहा है दिन का तापमान

आसमान साफ होने की वजह से भले ही रात के तापमान में गिरावट नहीं हुई है मगर दिन का पारा तेजी से ऊपर चढ़ने लगा है धूप की वजह से दिन में गर्माहट महसूस हुई और शहर का तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया सर्वाधिक तापमान बीजापुर का 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है अब दिन में ठंड नहीं पड़ेगी और धीरे-धीरे रात में भी इसकी अवधि सिमटती जाएगी पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादल अब छंटने लगे हैं

Image 1 6

WhatsApp Group Join Now

अगले चौबीस में घंटे में इसका कोई खास असर तो नहीं होगा मगर शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी यह दौर 26 जनवरी रविवार तक जारी रहेगा प्रदेश का न्यूनतम तापमान जो सात डिग्री तक पहुंच चुका है उसमें तीन से चार डिग्री तक गिरावट होगी रायपुर में ठंड का कोई बड़ा असर तो नहीं होगा मगर अंबिकापुर, बलरामपुर में देर तक रहने वाली ठंड असर दिखा सकती है पिछले चौबीस घंटे में रात का तापमान अधिक रहने की वजह से शहर में ठंडकता कम रही है सुबह धूप तेज रही और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक होने की वजह से गर्मी का अहसास होता रहा

न्यूनतम तापमान 7 डिग्री
मौसम विभाग ने बीते चौबीस घंटे में सूरजपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री, बलरामपुर रामानुजगंज का 28.7 डिग्री, कोरिया का 29 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही का 29.2 डिग्री, मुंगेली का 29.6 डिग्री, बिलासपुर का 31.7 डिग्री, रायपुर का 32.4 डिग्री, दुर्ग का 32.2 डिग्री, राजनांदगांव का 32.5 डिग्री, बालोद का 32.2 डिग्री, कांकेर का 32.6 डिग्री, नारायणपुर का 26.8 डिग्री, बस्तर का 33.8 डिग्री, बीजापुर का 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है

Back to top button