Delhi-NCR: दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे मेघ, जानें IMD की ताजा अपडेट
शुरुआत करते हैं राजधानी दिल्ली से। मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन उमस भरी गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया. आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में कई जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की आशा है। ऐसे में आज ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहाना रहेगा।

यूपी के इन जिलों में बरसेगी राहत!
यूपी में आज मानसून एक बार फिर पटरी पर लौटेगा. बीच में एक दिन के अंतराल के बाद मौसम विभाग ने आज एक बार फिर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराईच, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, श्रावस्ती, महराजगंज, गोरखपुर, संतकबीर नगर, गोंडा, बलरामपुर समेत कई जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की आसार है। वहीं, राजधानी लखनऊ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की आसार है।
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
पहाड़ों में भी मानसूनी बारिश जारी है। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जुलाई को बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसमें राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण नदी-नाले भी उफान पर हैं। उत्तराखंड के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

