राष्ट्रीय

लगातार गिरती जा रही है दिल्ली की वायु गुणवत्ता

राष्ट्र की राजधानी दिल्ली में लगातार गंभीर होती जा रही है. बुधवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 दर्ज किया गया. आनें वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी के आसार बताए जा रहे हैं.

Delhi ncr air pollution 174025750 16x9 1

WhatsApp Group Join Now

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सुबह 7.30 बजे तक औसत एक्यूआई 273 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है. वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 273 और गुड़गांव में 197 और गाजियाबाद में 213, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में 199 एक्यूआई दर्ज किया गया.

दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई लेवल अभी भी 300 से 400 के बीच बना हुआ है. आनंद विहार में 351, बवाना में 319, जहांगीरपुरी में 313, मुंडका में 351, नरेला में 308, विवेक विहार में 326 और वजीरपुर में 327 एक्यूआई है.

जबकि दिल्ली के अन्य अधिकतर इलाकों में सुबह 7.30 बजे तक एक्यूआई 200 से 300 बीच देखने को मिला. इसमें अलीपुर में 300, आया नगर में 290, बुराड़ी क्रॉसिंग में 289, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 267, डीटीयू में 250, द्वारका सेक्टर 8 में 268, आईजीआई एयरपोर्ट में 274, आईटीओ में 284 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 220 एक्यूआई दर्ज किया गया.

इसके अतिरिक्त लोधी रोड में 239, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 277, मंदिर मार्ग में 265 नजफगढ़ में 267 नेहरू नगर में 251, नॉर्थ कैंपस डीयू में 248, एनएसआईटी द्वारका में 220, ओखला फेस 2 में 272, पटपड़गंज में 277, पंजाबी बाग में 276, पंजाब आरके पुरम में 285, रोहिणी में 289, शादीपुर में 271, सिरी फोर्ट में 273 एक्यूआई बना हुआ है.

एक दिन पहले की तुलना में आज एक्यूआई में हल्की गिरावट देखने को मिली. मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 दर्ज किया गया था.

सर्दियों के प्रारम्भ होते ही दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने की परेशानी देखने को मिलती है. इससे लोगों को सांस में कठिनाई होती है, जिसमें खासतौर पर बच्चे और बूढ़े शामिल हैं. पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे एक्यूआई के बाद पिछले दो दिनों के दौरान हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि दिवाली के कारण इसमें आगे बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं.

Back to top button