राष्ट्रीय

जिला कलेक्टर ने जन समस्याओं का समाधान करने के लिए सुझाई ये युक्ति

जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जनसुनवाई में आये प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह निर्देश सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी बैठक भवन में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए. उन्होंने प्रकरणों की विभाग वार समीक्षा करते हुए एक-एक प्रकरण के बारे में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी से जानकारी ली तथा प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए परिवादी को दूरभाष पर जानकारी देने के निर्देश प्रदान किए.

Img 20250220 wa0057 780x470 1

WhatsApp Group Join Now

बैठक में समस्त विभागों की समीक्षा करते हुए पीएचईडी विभाग तथा मेजर प्रोजेक्ट के भीतर पुनाली में बनी टंकी से आपूर्ति में आ रही विद्युत बाधा को दूर करने, पाइप लाइन टूटने के प्रकरणों में एवीएनएल, आरयूडीआईपी, पीएचईडी के ऑफिसरों कोसमैन में के साथ फील्ड विजिट कर जरूरी मरम्मत करवाने, समर कल्टेंजेंसी प्रस्ताव भिजवाने, हैंड पंप खुदवाने, पेयजल आपूर्ति, मेजर प्रोजेक्ट में हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन करवाने आदि की जानकारी लेते हुए महत्त्वपूर्ण गाइड लाइन दिए.

इसी क्रम में बैठक में एवीएनएल से समीक्षा के दौरान सूर्य घर योजना में प्रगति, पीडब्ल्यूडी के अनुसार हो रहे कार्यों में प्रगति, पशुपालन विभाग के सीएम मंगल बीमा योजना, राजीविका में बैंक खाता खोलने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में एनीमिया मुक्त अभियान, शिक्षा विभाग अपार आईडी अपडेशन, अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा सीएम नारी शक्ति योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम स्वनिधी योजना, सहकारिता विभाग में फार्मर रजिस्ट्री अभियान में किसानों की सहभागिता, वन विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान में विभिन्न विभागों के लक्ष्य सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश प्रदान किये.

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, उपवन संरक्षक रंगास्वामी-ई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, उप-खण्ड अधिकारी डूंगरपुर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडि़या सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहें.

Back to top button