ED Raid: अंबा प्रसाद के ठिकानों पर लगातार चौकसी लगा रहा है विभगा, जानें क्या है कारण…
हजारीबाग जिले के बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के निवारण आवास, उनके भाई अंकित साहू के सीए बादल गोयल के हजारीबाग आवास, शिबाडीह निवासी मनोज दांगी, पंचम कुमार, एवं बड़कागांव में मंटू सोनी के आवास में प्रवर्तन निदेशालय का छापामारी अभियान सुबह 6:00 बजे से अब तक जारी है। हजारीबाग के अतिरिक्त रांची में भी प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी चल रही है।

बालू कारोबार और ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ा है मामला
सूत्रों के मुताबिक छापामारी का कारण बालू कारोबार, कोयला की ट्रांसपोर्टिंग और जमीन संबंधित कागजात से जुड़ा हुआ कहा जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवास के पास प्रवर्तन निदेशालय के कुछ अधिकारी आज सुबह 5 बजे से टहल रहे थे। ऑफिसरों ने अंबा प्रसाद के आवास से 100 मीटर दूर पीछे पीपल के पेड़ के पास अपनी इनोवा कार खड़ी की थी। एक घंटे बाद करीब 6 बजे 20-22 की संख्या में अन्य प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पहुंचे।
दौड़ती-भागती पहुंची अंबा प्रसाद की मां
इधर छापेमारी की जानकारी मिलते ही अंबा प्रसाद की मां सह पूर्व विधायक निर्मला देवी करीब 7 बजे निवारण आवास पहुंची, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिसरों ने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बाउंसर से प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिसरों को मोबाइल छीनते भी देखा गया है।
2-3 माह से आवास पर नहीं आयी है अंबा प्रसाद
ग्रामीणों ने कहा कि छापामारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी ग्रामीणों को छापामारी स्थल में रहने से इंकार कर दिया। कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद निवारण भवन बड़कागांव में बीते 2-3 माह से नहीं आयी है। इससे पूर्व भी अंबा प्रसाद के आवास में 8 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय की रेड पड़ी थी।

