राष्ट्रीय
उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एनकाउंटर प्रारम्भ हो गयी है और बताया जा रहा है कि कम से कम 4 आतंकियों के फंसे होने की संभावना है. मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में संयुक्त बलों और आतंकियों के एक समूह के बीच एनकाउंटर प्रारम्भ हो गई है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बसंतगढ़ क्षेत्र में तीन से चार आतंकियों के फंसे होने की संभावना है, जिससे सुरक्षाकर्मियों के साथ तनावपूर्ण गतिरोध की स्थिति बन गई है.

WhatsApp Group
Join Now
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के एक समूह के बीच एनकाउंटर प्रारम्भ हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने ऊपरी इलाकों में छिपे आतंकियों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें जंगल वाले क्षेत्र में घेर लिया. डीआईजी उधमपुर के अनुसार, आतंकियों के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद मंगलवार तड़के तलाशी अभियान चलाया गया. डीआईजी उधमपुर ने एक्स पर एक पोस्ट में उल्लेख किया “क्षेत्र में गतिविधि के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद, आज तड़के हमारे दलों द्वारा एक एसएडीओ लॉन्च किया गया; पीएस बसंतगढ़ के खानेद क्षेत्र में आतंकियों के एक समूह के साथ संपर्क स्थापित किया गया है

