गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर में विविध कार्यक्रमों के बाद पहुंचे जैसलमेर में…
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर में विविध कार्यक्रमों के बाद सड़क मार्ग से जैसलमेर आएगें. अपने कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री आज शाम जोधपुर के बेलवा राणा जी पहुंच कर क्षेत्रीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
।
जोधपुर से शाम 6.15 बजे शेरगढ़ के सेतरावा पहुंचकर क्षेत्रीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से शेखावत जैसलमेर के लिए रवाना होंगे. वे आज रात करीब 9 बजे जैसलमेर पहुंचेंगे और सर्किट हाऊस पहुंच कर रात्रि आराम करेंगे.

सोनार फोर्ट का दौरा करेंगे
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अप्रैल, शनिवार को सुबह 8 बजे जैसलमेर फोर्ट का दौरा करेंगे. मंत्री शेखावत एएसआई और जिला प्रशासन के ऑफिसरों के साथ निरीक्षण करेंगे. इस दौरान शेखावत सोनार फोर्ट में स्थित श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे.
दिशा की बैठक लेंगे
केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार सुबह 11 बजे जैसलमेर जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए। बैठक भवन में दिशा की बैठक लेंगे. यहां से सर्किट हाऊस पहुंचकर दोपहर 3 बजे जिला प्रशासन और एएसआई ऑफिसरों के साथ बैठक लेंगे. इसके बाद केन्द्रीय मंत्री सर्किट हाऊस जैसलमेर में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. शनिवार शाम को जाएंगे पोकरण
केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को जैसलमेर से रवाना होकर सड़क मार्ग से शाम 6.15 बजे पोकरण के गांधी चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. पोकरण से केन्द्रीय मंत्री फलोदी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि आराम फलोदी में करेंगे.

