राष्ट्रीय
गोल्डन टेंपल पर फिर से मंडराया खतरा, 3 दिन में तीसरे थ्रेट ने फैलाई दहशत

WhatsApp Group
Join Now
दरअसल, एसजीपीसी यानी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सचिव प्रताप सिंह ने अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी गोल्डन टेम्पल को बम धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृतसर के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस को एक ईमेल के माध्यम से गोल्डन टेम्पल में विस्फोट की धमकी मिली थी।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति को सोमवार को गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला था। उसके बाद ऑफिसरों ने गुरुद्वारे के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी थी। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने ईमेल से मिली धमकी की पुष्टि करते हुए बोला कि एसजीपीसी की कम्पलेन के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर यह धमकी किसने भेजी?

