राष्ट्रीय

इस समय आएगा हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के परिणाम

नई दिल्ली: हरियाणा चुनाव 2024 में मतदान समाप्त हो चुका है 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान हो चुके हैं अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि आखिर हरियाणा चुनाव 2024 के रण का बाजीगर कौन होगा? 5 अक्टूबर की शाम हरियाणा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होते परिणाम की भविष्यवाणियां होने लगेंगी 5 अक्टूबर को तमाम टीवी चैनल्स एग्जिट पोल के जरिए हरियाणा चुनाव के परिणाम का अनुमान बताएंगे ये एग्जिट पोल भले ही परिणाम नहीं होते, मगर नतीजों की एक झलक जरूर देते हैं हालांकि, एग्जिट पोल परिणाम गलत भी साबित होते रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि आखिर आप कब, कहां और कैसे एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां देख और जान पाएंगे एग्जिट पोल की भविष्यवाणी शनिवार शाम 6.30 बजे के बाद जारी की जाएगी

67007b4e3ce5b jk assembly election exit poll result 2024 this is the first time that theunion territory has vot 043332717 16x9 1

WhatsApp Group Join Now

कहां-कहां देख सकते हैं एग्जिट पोल के नतीजे?
हरियाणा चुनाव के परफेक्ट एग्जिट पोल नतीजे सबसे पहले मीडिया इण्डिया और मीडिया हरियाणा देख सकते हैं साथ ही मीडिया इण्डिया और मीडिया नेटवर्क के सभी चैनलों पर इसका लाइव प्रसारण भी देख सकते हैं मीडिया हिंदी वेबसाइट पर भी आप एग्जिट पोल के अनुमान जान सकते हैं हम सभी राज्यों से लेकर हर सीट पर हार-जीत की झलक दिखाएंगे मीडिया हिंदी के यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज और एक्स पेज पर भी एग्जिट पोल देख सकते हैं

कब जारी होते हैं एग्जिट पोल, क्या हैं कानून?
चुनाव के अंतिम वोटिंग वाले दिन ही एग्जिट पोल के परिणाम दिखाए जाते हैं चुनाव आयोग का नियम है कि अंतिम चरण की वोटिंग से पहले एग्जिट पोल के परिणाम नहीं दिखाए जा सकते अंतिम चरण की वोटिंग के बाद चुनाव आयोग शाम में वोटिंग प्रतिशत बताता है चुनाव आयोग के इस घोषणा के बाद ही टीवी चैनल्स एग्जिट पोल के नतीजे देने लगते हैं जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 126 ए के अनुसार वोटिंग के दौरान ऐसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए, जो वोटरों के मनोविज्ञान पर असर डाले या उनके वोट देने के निर्णय को प्रभावित करे वोटिंग समाप्त होने के डेढ़ घंटे तक एग्जिट पोल्स का प्रसारण नहीं किया जा सकता है और ये तभी हो सकता है, जब सारे चुनावों की आखिरी दौर की वोटिंग भी समाप्त हो चुकी हो हरियाणा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल शाम 6.30 बजे के बाद ही टीवी चैनलों पर दिखाए जाएंगे

Back to top button