राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश को आपदाग्रस्त राज्य किया गया घोषित

 

Weather Update : दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी में भारी बारिश हो रही है. नदियां उफान पर है तो सड़कें पानी से लबालब है. नदियों पर बने बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. इस वजह से कई स्थानों पर बाढ़ से हालात बने हुए हैं. बारिश की वजह से कई गांवों संपर्क कट गया है. दिल्ली, गुरुग्राम, अंबाला आदि कई शहरों में स्थिति गंभीर नजर आ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश को आपदाग्रस्त राज्य घोषित कर दिया गया है.

Download 2025 09 02t120214. 506

WhatsApp Group Join Now

यूपी के 22 जिलों में अलर्ट : यूपी में भारी बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी है. मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत आदि जिलों में अच्छी बारिश हुई.

हरियाणा में भारी बारिश : हरियाणा में भारी बारिश की वजह यमुना समेत सभी नदियां उफान पर है. हथिनीकुंड बैराज समेत कई बांध पानी से लबालब है. यहां से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. अंबाला, गुरुग्राम समेत कई शहरों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है. लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. इस बीच प्रशासन ने विद्यालयों की छुट्टी कर दी है. कंपनियों से भी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने को बोला है. लोगों को बहुत महत्वपूर्ण होने पर ही घरों से निकलने की राय दी गई है.

 

दिल्ली में बाढ़ का खतरा : हरियाणा में भारी बारिश के हथिनीकुंड से पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. बैराज से सोमवार सुबह 5 बजे से हर घंटे औसतन 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. यमुना से सटे इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार शाम पांच बजे से पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद करने का आदेश दिया है.

मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में मध्यम बारिश की चेतावनी दी है. हालांकि, 3 सिंतबर को राजधानी में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है. 4 और 5 सितंबर को भी यहां बारिश का दौर जारी रहेगा.

क्या है पंजाब का हाल : भारी बारिश की वजह से पंजाब के सैकड़ों गांवों में हाल बेहाल है. सतलुज, व्यास एवं रावी नदियों एवं मौसमी छोटी नदियों के उफान पर होने की वजह में पंजाब में बाढ़ आ गई है. बाढ़ से गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. राज्य में विध्वंसक बाढ़ से अब तक 29 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें सबसे अधिक पठानकोट जिले में हुई है. इसके अतिरिक्त 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

पंजाब गवर्नमेंट ने राज्यभर में लगातार बारिश के मद्देनजर सभी कॉलेज, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को 3 सितंबर तक बंद करने की सोमवार को घोषणा की. पीएम नरेन्द्र मोदी ने चीन से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

इन राज्यों में रेड अलर्ट : मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

 

Back to top button