राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा के लिए कैसे बुक करें चॉपर

Char Dham Yatra helicopter booking process and price: देशभर में लाखों श्रद्धालुओं का तीर्थ स्थलों पर जाकर ईश्वर के दर्शन करने का सपना होता है. हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा को सबसे बड़ी यात्रा माना जाता है. भक्त इसका बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं और दूर-दूर से यात्रा करने पहुंचते हैं. उत्तराखंड में भी एक चार धाम यात्रा होती है, जिसका काफी महत्व माना जाता है. इस बीच, जानें कि चारधाम यात्रा के लिए कैसे बुक करें चॉपर और इससे जुड़ी बाकी जानकारी?

Newsexpress24. Com download 2024 04 21t200022. 883

WhatsApp Group Join Now

चारधाम यात्रा की तारीखें क्या हैं?

आपको बता दें कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री को चार धाम कहते हैं, जिसके लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रारम्भ हो चुकी है. इस वर्ष 20 अप्रैल से यह प्रारम्भ हो चुकी है. आईआरसीटीसी द्वारा चॉपर से चार धाम की यात्रा के लिए पहले और तीसरे फेज की बुकिंग अभी चल रही है. इसमें पहला फेज 10 मई से लेकर 20 जून तक है, तो वहीं तीसरा फेज 15 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक का है. आईआरसीटीसी द्वारा जानकारी दी गई कि 21 जून से लेकर 14 सितंबर तक की यात्रा की दूसरे फेस की बुकिंग की डेट्स जल्द घोषित कर दी जाएंगी.

चारधाम यात्रा के लिए कैसे बुक करें हेलीकॉप्टर?

  1. आपको सबसे पहले आपको साइट पर जाकर एकाउंट बनाना होगा.
  2. लॉगिन करके यात्रा के लिए रजिस्टर करें. यदि ग्रुप के लिए रजिस्टर्ड किया है, तो ग्रुप आईडी दी जाएगी और यदि इंडिविजुअल रूप में रजिस्टर किया है, तो इंडिविजुअल आईडी मिलेगी.
  3. अब आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर चाॅपर बुकिंग कर सकते हैं.
  4. आईआरसीटीसी के जरिए चाॅपर की बुकिंग करने के लिए www.heliyatra.irctc.co.in पर जाएं.
  5. इसके बाद साइन अप पर क्लिक करें, जहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य और पासवर्ड जैसी डिटेल्स डालकर एकाउंट बना लें.
  6. लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करके टेलीफोन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा.
  7. अपना ग्रुप आईडी और इंडिविजुअल आईडी डालकर आगे बढ़ें.
  8. अब आप हेलीकॉप्टर का टाइम स्लॉट चुन सकते हैं.
  9. आईडी कार्ड का नंबर डालें, जो यात्रा के लिए दिया गया है
  10. फिर पेमेंट करें और पेमेंट पूरी होने के बाद आप टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

हेलीकॉप्टर का किराया कितना है?

इसमें हेलीकॉप्टर का किराया भिन्न-भिन्न है. क्षेत्रीय कार्यालय में भी इसकी बुकिंग की जा रही है. अब तक लगभग साढ़े चार लाख से अधिक लोग बुकिंग करवा चुके हैं.उत्तराखंड टूरिज्म वेबसाइट www.euttaranchal.com पर जाकर आप किराया देख सकते हैं.

 

Back to top button