राष्ट्रीय

गालीबाज भाजपा विधायक के विरोध में कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल रखते हुए कामकाज किया ठप

उल्हासनगर: सोमवार को उल्हासनगर मनपा (Ulhasnagar Municipal Corporation) के सभागृह में आयुक्त अजीज शेख (Aziz Shaikh) की मौजूदगी में कल्याण के बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ (BJP MLA Ganpat Gaikwad) द्वारा मनपा के कर्मचारियों को गाली दी गई कर्मचारियों के लिए आयुक्त की मौजूदगी में अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया और आयुक्त पर इल्जाम है कि वो मूकदर्शक बने बैठे रहे आयुक्त का रवैया कर्मचारियों की नाराज़गी का कारण बन गया इसलिए उन्होंने मंगलवार को कलमबंद हड़ताल (Pen strike protest) रखते हुए कामकाज ठप कर दिया

Newsexpress24. Com pen stike protest navabharat rishi sunak 2 2 425x240 1

WhatsApp Group Join Now

भाजपा के गालीबाज विधायक का कर्मचारियों को गाली देने का यह पहला मुद्दा नही है 21 जून को गणपत गायकवाड़ ने सरेआम एमआईडीसी के सुरक्षा रक्षक को गाली दी कोलसेवाड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक साहराज साल्वे को सरेआम गाली देकर अपमानित किया था

सोमवार को उल्हासनगर में पानी के कम दबाव को लेकर मीटिंग चल रही थी इसी दौरान वरिष्ठ ऑफिसरों से काम का लेखाजोखा न लेकर विधायक एक कार्यकारी अभियंता से प्रश्न जबाब करने लगे और उस पर भड़कते हुए उसे भद्दी गालियां देने लगे इस दौरान मनपा के आयुक्त अजीज शेख वहां पर बैठे थे इनके अतिरिक्त अंबरनाथ के विधायक बालाजी किणीकर तथा उल्हासनगर बीजेपी विधायक की पत्नी मीना आयलानी भी वहां पर मौजूद थी लेकिन सभी मूकदर्शक बने रहे

कर्मचारी यह आशा लगाए बैठे थे कि आयुक्त कुछ हस्तक्षेप करेंगे, लेकिन आयुक्त तो चाहे करप्शन का मामला हो या कर्मचारियों को अपमानित करने का उनकी खामोशी नही टूटती बुधवार को मनपा कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटा और सभी ने कलमबंद हड़ताल का घोषणा करते हुए काम बंद रखा कर्मचारियों का बोलना है कि विकास के द्वारा विधायक अपना कद बढ़ाएं गाली देकर कद नही बढ़ेगा, ऐसी स्टंटबाजी को विधायक को छोड़ना चाहिए इस संबंध में कुछ कर्मचारी संगठनों ने ‘नवभारत’ को अपनी प्रतिक्रिया दी

विधायक गणपत गायकवाड़ को अपने ऊपर धैर्य रखना चाहिए कोई भी कर्मचारी गाली नही सुनेगा हम सभी इसका कड़े शब्दों में विरोध करते हैं साथ ही आयुक्त का भी विरोध करते हैं, क्योंकि उनकी उपस्थिति में कर्मचारियों को गाली दी जा रही है और वह मौन रहे मनपा आयुक्त आगे क्या किरदार अपनाते हैं इस पर कर्मचारियों की नजर रहेगी

Back to top button