राष्ट्रीय

नीतीश कुमार के सीएम पद की शपथ लेने को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बोला…

पटना: बिहार में बीते तीन दिनों से जारी राजनीतिक ड्रामेबाजी रविवार को खत्म हो गई और बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने 9वीं बार नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की उनके शपथ लेते ही RJD ने हमलावर हो गई इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने राम की शरण में विभीषण के आने का उदाहरण दिया और कहा कि नीतीश को RJD के साथ सम्मान नहीं मिल रहा था

Newsexpress24. Com download 2024 01 29t183221. 170

WhatsApp Group Join Now

सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के हाथरस में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा है कि जो कुछ भी हो रहा है अच्छा है राजनीति में ये सब होता रहा है नीतीश कुमार को वहां सम्मान भी नहीं दिया जा रहा था जब रावण का भाई विभीषण राम के शरण में आ सकता है तो नीतीश कुमार के आने में क्या अंतर पड़ता है

नीतीश कुमार कैबिनेट की आज पहली बैठक: इधर, नीतीश कुमार के NDA गठबंधन में शामिल होने के बाद आज यानी सोमवार को कैबिनेट की पहली बैठक होने वाली है नीतीश कुमार की नयी कैबिनेट की पहली बैठक मंत्रिमंडल कक्ष में सुबह साढ़े 11 बजे हुई बिहार विधानसभा का सत्र 5 फरवरी से प्रारम्भ होने वाला है इससे पहले नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने का अनुमान है

नीतीश कुमार के साथ 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की अभी सभी विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही रहेंगे नीतीश मंत्रिमंडल का पूर्ण विस्तार होने के उपरांत ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किए जाने का अनुमान भी लगाया जा रहा है 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार ने कहा है कि मुक्ति मिल गई, जहां थे वहीं आ गए सोमवार को कैबिनेट की पहली बैठक होगी साथ ही साथ उन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को शुभकामना भी दी

कैप्टन ने INDIA गठबंधन छोड़ दिया- आचार्य प्रमोद कृष्णम: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में संयोजक की दौड़ में नीतीश कुमार आगे थे उन्होंने कांग्रेस पार्टी से लेकर अधिकांश पार्टियों को एकसाथ लाने का कार्य किया था, लेकिन उन्हें संयोजक नहीं बनाया गया ये बात नीतीश कुमार को नागवार गुजर गई है हालांकि उन्होंने कई दफा  ये कहा था कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है अब वे NDA के साथ हैं नीतीश कुमार के NDA में जाने पर कांग्रेस पार्टी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि कैप्टन ने गठबंधन छोड़ दिया है यह हमारे लिए बहुत दुखद है

 

Back to top button