जावेद मियांदाद अब अपने इस तरह के बयान पर भारतीयों के निशाने पर
Javed Miandad Viral Video: वैसे तो जुबां का फिसल जाना बड़ी बात नहीं है। लेकिन यदि जुबां बार बार फिसलने लगे तो क्या कहेंगे। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद की जुबां अक्सर फिसलती रहती है। वो कभी भी कुछ भी बोल सकते हैं। अब प्रश्न यह है कि उनकी चर्चा क्यों हो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो राम मंदिर के मुद्दे में अपनी राय रखी है, वैसे तो यह वीडियो पुराना है। लेकिन उन्होंने क्या कुछ बोला है कि उसे जानना महत्वपूर्ण है।
क्या है वायरल वीडियो में
वीडियो में वो पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा कर रहे हैं। अब आप सोचेंगे कि प्रशंसा में जुबां फिसलने वाली बात कहां है। यह तो अच्छी बात है कि कोई पाकिस्तानी हिंदुस्तान के पीएम की प्रशंसा कर रहा है। लेकिन बात केवल इतनी सी नहीं है। उन्होंने बोला कि राम मंदिर में जो भी जाएगा वो मुसलमान बनकर ही बाहर निकलेगा। वो वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बहुत अच्छा काम किया है। उनके काम हिंदुस्तान के लिए अच्छे हैं, उन बेहतर कामों से हमें क्या लेना देना, हमारे लिए उनके अच्छे काम का अर्थ नहीं है। उन्होंने एक मस्जिद को मंदिर बनाने का काम किया है, मेरा ऐसा मानना है कि जो कोई भी उस मंदिर में जाएगा वो मुसलमान बन कर ही बाहर निकलेगा। उन्हें तो बहुत खुशी हो रही है। वैसे तो आपने काम ठीक नहीं किया है। आपको नहीं मालूम है कि आपने क्या कर दिया। फिर भी उन्हें खुशी है।
यूजर्स ने लताड़ा
जावेद मियांदाद अब अपने इस तरह के बयान पर हिंदुस्तानियों के निशाने पर हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह समझ के बाहर है कि आप इस तरह की बात कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई साहब आप किस तरह की बात कर रहे हैं। आपके पूर्वज भी हिंदू थे। आपका स्वयं इस समाज से नाता रहा है। बाहरी हमलावरों की वजह से आपको धर्मपरिवर्तन तक करना पड़ा। तीसरे ने लिखा कि चाहे वो रमीज राजा हों या जावेद मियांदाद, या अब्दुल रज्जाक इन सब लोगों को मानसिक इलाज की जरूरत है। इसी तरह से उन्होंने पाक की आर्थिक हालात का जिक्र करते हुए हिंदुस्तान का उदाहरण दिया था। उन्होंने बोला था कि हिंदुस्तान की जनसंख्या हमसे अधिक है और उन्हें हमसे कहीं अधिक पैसों की आवश्यकता है।

