केरल को आज मिलने जा रही तीसरी वंदे भारत की सौगात

कितने बजे कहां से चलेगी, कितने और कौन से हैं स्टॉप
केरल की तीसरी वंदे भारत, एर्नाकुलम जंक्शन से दोपहर 12:50 बजे चलेगी जो रात में 10:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन बेंगलुरु कैंट से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे एर्नाकुलम जंक्शन पहुंचेगी. एर्नाकुलम से बेंगलुरु वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन त्रिशूर, पलक्कड़, पोथन्नूर, तिरुप्पुर, इरोड और सलेम में रुकेगी.
क्या है किराया
अगर हम किराये की बाते करें तो इस वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन में एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच यात्रा का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,465 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,945 रुपये लगेगा.
किस दिन कहां से कहां चलेगी
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC का बोलना है कि टिकटों की बुकिंग पहले से ही चल रही है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ये वंदे हिंदुस्तान ट्रेन एर्नाकुलम से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बेंगलुरु के लिए चलेगी. वहीं गुरुवार, शनिवार और सोमवार को बेंगलुरु से एर्नाकुलम के बीच चलेगी.

