राष्ट्रीय

Kisan Andolan: दिल्ली और नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Farmers Protest Traffic Police Advisory Update: पंजाब और हरियाणा के किसानों का आज ‘दिल्ली चलो’ मार्च है करीब 14 हजार किसान दिल्ली कूच करेंगे, इसलिए पुलिस से विवाद होने के आसार हैं क्योंकि दिल्ली से सटे टिकरी, गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर सील हैं, ऐसे में दिल्ली के चारों तरफ हाईवे पर भारी जाम लगा है

Newsexpress24. Com kisan andolan download 2024 02 21t140708. 781

WhatsApp Group Join Now

किसानों के हर हाल में दिल्ली में घुसने के घोषणा को मद्देनजर दिल्ली और नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी की है लोगों से अपील की है कि दिल्ली और नोएडा में ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है इसलिए आने-जाने के लिए कौन-सा रास्ता चुनें, यह जानकर ही घर से निकलें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की ट्रैफिक एडवाइजरी

भारतीय किसान यूनियन के ‘टिकैत गुट’ किसानों के साथ नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर जुटेगा एक्सपो मार्ट गोल चक्कर, बड़ा गोल चक्कर, शारदा गोल चक्कर, LG गोल चक्कर से मोजर बेयर गोल चक्कर होते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करने का घोषणा किया गया है इसलिए गलगोटिया कट, परी चौक, LG गोल चक्कर, मोजर बेयर गोल चक्कर, दुर्गा टॉकिज गोल चक्कर और सूरजपुर चौक पर रूट डायवर्ट रहेगा

ऐसे में नोएडावासी गलगोटिया कट से परी चौक होते हुए जाएं IFS विला गोल चक्कर क्रॉस करके एक्सपो मार्ट गोल चक्कर होते हुए LG की तरफ जाने की बजाय पी-03 गोल चक्कर से परी चौक होते हुए आवाजाही करें LG गोल चक्कर क्रॉस करके नॉलेज पार्क होते हुए एक्सपो मार्ट गोल चक्कर जाने के लिए LG गोल चक्कर से क्रॉस करके परी चौक होते हुए जाएं

सूरजपुर से परी चौक आने के लिए तिलपता गोल चक्कर होते 130 मीटर रोड से आवाजाही करें परी चौक से सूरजपुर आने के लिए अल्फा कॉमर्शियल गोल चक्कर से होते हुए 130 मीटर रोड पर आएं

 

Back to top button