जाने ई-पैन डाउनलोड करने का आसान तरीका…
क्या आप जानते हैं कि आप अपने पैन कार्ड को डिजिटल रूप से स्टोर कर सकते हैं और यहां तक कि इसे अपने SmartPhone पर भी सेव कर सकते हैं? इसे ई-पैन बोला जाता है। इसे इनकम टैक्स, यूटीआईआईटीएसएल या एनएसडीएल की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रॉनिक संस्करण है। ई-पैन डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। यहां हम आपको ई-पैन डाउनलोड करने का सरल तरीका बता रहे हैं।

इनकमटैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट के माध्यम से पैन कार्ड औनलाइन डाउनलोड करें
यदि आपने अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक किया है, तो इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए ठीक स्थान है।
चरण-1: सबसे पहले आप आधिकारिक इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: फिर बाईं ओर इंस्टेंट ई-पैन का विकल्प चुनें।
चरण 3: अब नीचे दिए गए चेक स्टेटस/डाउनलोड पैन पर क्लिक करें
स्टेप-4: अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा। फिर नीचे दिए गए चेकबॉक्स को चिह्नित करें और फिर जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 5: अब आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
चरण 6: अब ओटीपी दर्ज करें और जारी रखें पर क्लिक करें।
चरण 7: इसके बाद एक और स्क्रीन दिखाई देगी जिसमें ई-पैन देखें और ई-पैन डाउनलोड करें विकल्प मौजूद होगा। इसमें से डाउनलोड ई-पैन विकल्प चुनें।
चरण 8: फिर सेव पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें। इसके बाद आपका ई-पैन डाउनलोड हो जाएगा।
यदि आपको ई-पैन डाउनलोड करने का विकल्प नहीं दिखता है, तो आपको वापस जाना होगा और गेट न्यू ई-पैन विकल्प का चयन करना होगा। फिर दी गई प्रक्रिया का पालन करें। इसके अतिरिक्त यदि आपके द्वारा डाउनलोड की गई पीडीएफ फाइल पासवर्ड से सुरक्षित है, तो उसका पासवर्ड DDMMYYYY प्रारूप में आपकी जन्मतिथि होगी।

