होली पर घर जाने से पहले यहां जान लें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
होली का त्योहार पास है। इस समय कई रेगुलर ट्रेनों में सीट पूरी फुल हैं, लेकिन होली की भीड़ क्लियर करने के लिए कई स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली चल रही हैं। स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित कोच में सीटें काफी मात्रा में खाली हैं। यदि आपको होली पर भीड़ से बचना है, तो स्पेशल ट्रेनों में सीट आरक्षित करके यात्रा सुगम बना सकते हैं। मुरादाबाद डिवीजन से 70 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।

मंडल से ओरिजनेट होने वाली छह ट्रेनें हैं और मंडल के स्टेशनों पर खत्म होने वाली कुल चार ट्रेनें तथा मंडल के स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित होने वाली कुल 60 ट्रेन हैं। स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति को रेलवे ने साफ किया है, जिससे यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों में सीट आरक्षित करके होली पर घर जा सकते हैं।
इन स्टेशन पर रुकेंगी ट्रेनें
देहरादून, हरिद्वार बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हापुड़ समेत अन्य स्टेशनों पर स्पेशन ट्रेनें रुकेंगी।जिससे आरक्षित सीट समय रहते बुक कराकर भीड़ से बचने को स्लीपर, वातानुकूलित कोच में कितनी सीट मौजूद हैं। इन सीटों को सार्वजनिक किया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कहा कि स्पेशल ट्रेनों जिस दिन चल रही हैं उनमें आरक्षित सीटें खाली हैं। आप सरलता से इनमें सीट बुक कराकर भीड़ से बच सकते हैं।
सरहिंद-जयनगर की ट्रेन लखनऊ से होकर गुजरेंगी
ट्रेन नंबर 04502 सरहिन्द से जयनगर के लिए 13 और 17 मार्च को दोपहर एक बजे चलकर राजपुरा, अम्बाला कैंट, बराड़ा, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए दूसरे दिन लखनऊ रात 1.55 बजे, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी छूटकर जयनगर शाम 07.45 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04501 जयनगर-सरहिन्द होली विषेष गाड़ी 14 और 18 मार्च को जयनगर से रात साढ़े ग्यारह बजे चलकर दूसरे दिन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम होकर लखनऊ शाम 05:10 बजे ठहराव करते हुए बरेली, मुरादाबाद होकर तीसरे दिन सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, बराड़ा, अम्बाला कैंट, राजपुरा होते हुए सरहिन्द शाम 05.15 बजे पहुंचेगी।

