राष्ट्रीय

श्रावस्ती एयरपोर्ट पर शुरू हुई नई फ्लाइट सेवाओं की तैयारी, जानें किस को होगा फायदा…

श्रावस्ती में बनने वाला एयरपोर्ट 5 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर A320 बोइंग विमान भी बेधड़क उतर सकेंगे यह एयरपोर्ट व्यवसाय दृष्टि से भी जरूरी होगा क्योंकि यहां से पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की सीमा निकट है हालांकि, इस एयरपोर्ट को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य इसका बौद्ध सर्किट पर होना है, जिससे देशी-विदेशी टूरिस्टों को श्रावस्ती आने में सुविधा होगी फिलहाल, पहले चरण में यहां हवाई पट्टी बनी है, जिस पर 19 सीटर प्लेन उतर सकते हैं और 16 सीटर विमान उतर कर सुरक्षित ट्रायल भी किया जा चुका है अब मुख्यमंत्री योगी के स्टेटमेंट के बाद निश्चित तौर पर एयरपोर्ट का विस्तार तेजी से होगा और जल्द ही एयर सेवाएं भी चालू हो सकती हैं

Images 4 28
WhatsApp Group Join Now

श्रावस्ती जिले के पास के जिलों की बात करें तो इसमें बहराइच, बलरामपुर और गोंडा शामिल हैं, जो लगभग 60 से 70 किलोमीटर की दूरी में ही रोड कनेक्टिविटी से जुड़े हैं इससे श्रावस्ती एयरपोर्ट पर इन जिलों के लोगों के लिए पहुंचना काफी आसान होगाकेवल लोगों को आने-जाने में सरलता होगी, बल्कि व्यापार में भी तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी

श्रावस्ती एयरपोर्ट सेवा से न केवल आसपास के जिलों के लोगों को लाभ पहुंचेगा, बल्कि दूर-दराज से आने वाले टूरिस्ट भी अब मिनटों और घंटों में यहां पहुंच पाएंगे इसके बाद वे यहां स्थित बौद्ध टेंपल समेत अन्य सुन्दर जगहों का भ्रमण कर शाम की फ्लाइट पकड़कर अपने वतन वापस जा सकेंगे सूत्रों के मुताबिक आरंभ में उड़ानें लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली तक भरी जाएंगी, बाद में इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रावस्ती एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 3 ग्रामों की भूमि प्रभावित होगी नगर मजिस्ट्रेट द्वारा भूमि प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण 27 फरवरी 2025 को किया गया था और भूमि अर्जन की अधिसूचना जारी की गई थी, जिससे निश्चित तौर पर एयरपोर्ट का दायरा बढ़ाने में सहायता मिलेगी इसमें ग्राम कटरा की 0.3690 हेक्टेयर, ग्राम खरगूपुर की 6.1996 हेक्टेयर और ग्राम विदुहनी की 2.1644 हेक्टेयर भूमि शामिल है, कुल मिलाकर 8.7330 हेक्टेयर भूमि ली जा रही है

पूर्व में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा योजना प्रभावित ग्राम कटरा, खरगूपुर और विदुहनी की प्रभावित भूमि का गाटावार निरीक्षण किया गया था ग्राम के उन भूखण्डों में जिनमें परिसम्पत्तियां, मकान आदि बने पाए गए, उन्हें मौके पर जाकर देखा गया था अब इस पर तेजी से काम कराया जा रहा है और जल्द ही एयरपोर्ट की सूरत बदलने वाली है

श्रावस्ती में फिलहाल सीधे तौर पर रेल सेवा नहीं है लेकिन, बहराइच-खलीलाबाद रेल लाइन परियोजना के अनुसार श्रावस्ती से रेल सेवा प्रारम्भ करने का काम चल रहा है इस परियोजना के अनुसार खलीलाबाद, बलरामपुर, श्रावस्ती और भिनगा होते हुए बहराइच तक नयी रेल लाइन बिछाई जाएगी श्रावस्ती के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन बलरामपुर तक पहुँचने के लिए टैक्सी या क्षेत्रीय बस का यात्रा करना होगा श्रावस्ती में रेल लाइन बनाने की मांग सालों से की जा रही थी, लेकिन सौगात मिलने के बाद अब यह सपना पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है संभावना जताई जा रही है कि साल 2029 तक श्रावस्ती जिले में रेल सेवाएं भी चालू हो जाएंगी

Back to top button