जानें, इलेक्शन कैंपेन में किस नेता ने मारी बाजी…
दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों के लिए चुनाव प्रचार सोमवार की शाम 5 बजे थम गया. इस दौरान चुनावी सभा का खूब दौर चला. पूरे चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने सेंचुरी यानी 100 से अधिक सभाएं कीं. पीएम नरेंद्र मोदी ने 6 चुनावी सभा और एक रोड शो क
।
17 नवंबर तक राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे छह-छह चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एक और तेजस्वी यादव की 23 से अधिक सभाएं हुई हैं. लेकिन, इण्डिया गठबंधन के स्टार प्रचारक सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने चुनाव प्रचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए.
अन्य सियासी दलों के नेता भी बेहिचक स्वीकार करते हैं कि हेमंत और कल्पना ने जिस तरह से प्रचार अभियान को अंजाम दिया है, वह रिकार्ड है. राज्य बनने के बाद शायद ही किसी नेता ने चुनाव में इतनी सभाएं की होंगी. 18 नवंबर तक हेमंत सोरेन ने लगभग 100 और कल्पना सोरेन ने 100 से अधिक चुनावी सभाएं की.
जदयू से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में इधर, विधानसभा चुनाव का एक दिलचस्प पहलू यह भी रहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार चुनाव प्रचार करने नहीं आए. जबकि, उनके दल के दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. जमशेदपुर पश्चिमी से उनके करीबी सरयू राय और तमाड़ से राजा पीटर.
भाजपा और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं की भी हुई कई सभाएं बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के कई अन्य नेताओं की भी चुनावी सभाएं हुईं. बीजेपी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भजन लाल शर्मा, योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, मोहन चरण माझी, विष्णुदेव साय, जुएल ओराव, सम्राट चौधरी, अनुराग ठाकुर, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, चिराग पासवान, जयराम ठाकुर, मिथुन चक्रवर्ती, शुभेंदू अधिकारी ने भी प्रचार किया.
कांग्रेस-माले प्रत्याशियों के पक्ष में कल्पना ने कीं सभाएं पाटिर्यों से मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए के प्रत्याशियों में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की सबसे अधिक डिमांड रही. लगभग सभी प्रत्याशी दोनों नेताओं की सभाएं कराना चाहते थे. लेकिन, सहूलियत के हिसाब से उनके कार्यक्रम आयोजित किए गए. वहीं, इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की डिमांड सबसे अधिक रही. लेकिन कांग्रेस, राजद और माले के हर प्रत्याशी ने अपने क्षेत्र में कल्पना सोरेन की सभाएं कराने का आग्रह किया. कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन ने झामुमो के साथ-साथ गठबंधन के अन्य दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में भी जमकर प्रचार किया.
तेजस्वी ने बल लगाया, लालू एक स्थान आए पूरे चुनाव के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी कई चुनावी सभाएं की. राजद के सात प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन तेजस्वी ने कांग्रेस पार्टी और झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में 23 से अधिक चुनावी सभाएं की. लालू प्रसाद की भी डिमांड थी, पर स्वास्थ्य कारणों से वे केवल कोडरमा में ही सभा कर सके.

