Narendra Modi के शपथ ग्रहण में इतने देशों के नेता होंगे शामिल
Narendra Modi oath: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सहित उसके पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के सात राष्ट्रों के नेता शामिल होंगे। हसीना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हसीना और अफीफ के अतिरिक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य नेताओं में नेपाल के पीएम पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ और भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे शामिल हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के अतिरिक्त सभी नेता राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल होंगे। मोदी जब 2019 में लगातार दूसरी बार पीएम बने तो उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बिम्सटेक राष्ट्रों के नेताओं ने भाग लिया था।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किए गए हैं। जमीन से लेकर आसमान तक नजर रखी जाएगी। पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शपथ ग्रहण को लेकर दिल्ली में दो दिनों तक 9 और 10 जून को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर जो गाइडलाइन दिए गए हैं, उसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी किया गया है। जिसके मुताबिक रविवार को सुबह 6:45 बजे से रात 8 बजे तक आईपी मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी मार्ग (आईपी फ्लाईओवर और शांति वन से वाई प्वाइंट के बीच भारी वाणिज्यिक वाहनों और बसों को बैन गिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से बोला गया है कि अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम इस्तेमाल करें। शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में डीसीपी ट्रैफिक प्रशांत गौतम ने बताया, हमने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए व्यापक व्यवस्था किए हैं। लगभग 1100 ट्रैफिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों के लिए मुनासिब व्यवस्था किए गए हैं।

