राष्ट्रीय

कुंभ स्नान के बाद सामने आया मांझी का ये बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कुंभ में गंगा स्नान कर लालू यादव और ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज़ पोस्ट कर लिखा कि लीजिए भाई हमने भी कुंभ स्नान कर लिया. अब यदि किसी को पेट में दर्द हो रहा होगा तो हम उनक

Images 70 5

WhatsApp Group Join Now

जीतन राम मांझी बुधवार तड़के ही प्रयागराज पहुंच गए थे. प्रयागराज स्टेशन पर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री कुंभ मेला क्षेत्र स्थित युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के सेवा शिविर में परिवार के साथ पहुंचे. उन्होंने बोला कि बिहार के रहने वाले रोहित ने लगातार पिछले 40 दिनों से देश-दुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं की उत्तम सेवा की है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के आए रिएक्शन

जीतन राम मांझी के प्रयागराज में गंगा में डुबकी लगाने और सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के बाद यूजर्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए. एक यूजर ने कहा, ‘अब तो माझी जी पवित्र हो गए अब इनको सब मंदिर में जाने का छूट मिलेगा क्योंकि आप सनातनी हो गए.

एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘बिहार के केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को महाकुंभ में स्नान करते हुए देख सभी विरोधियों को पसीना छूटता होगा.‘ एक यूजर ने कहा- ‘इ त बिहार है साहब, लालू यादव का विरोध करके सत्ता सुख पा रहे हैं, एक बार बंगाल जाकर दीदी के विरोध में बोलिए हो सकता है कि अगला पीएम आप ही बन जाए.

लालू यादव और ममता बनर्जी पर क्यों साधा निशाना?

4 दिन पहले नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ और बिहार के 9 लोगों की मृत्यु हुई थी. घटना के एक दिन बाद राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बोला था कि बहुत दुखद घटना घटी है. मैं सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं. रेलवे की गलती है. कुप्रबंध, ढिलाई के कारण ये घटना घटी है. इतने लोगों की मौत हुई है. मुझे काफी अफसोस है. रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

मंगलवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बोला था कि यह महाकुंभ ‘मृत्युकुंभ’ में बदल गया है. मैं महाकुंभ का और पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं.

उन्होंने बोला कि महाकुंभ के लिए कोई प्लानिंग नहीं की गई है. भगदड़ में कई लोग मारे गए, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है. कई लोग मिले ही नहीं.

ममता ने कहा- महाकुंभ में अमीरों और वीआईपी लोगों के लिए 1 लाख रुपए तक के टेंट उपस्थित हैं. गरीबों के लिए कोई प्रबंध नहीं है. मेले में भगदड़ की स्थिति आम है, लेकिन प्रबंध करना महत्वपूर्ण है. आपने (यूपी सरकार) क्या योजना बनाई है? ममता ने यह बयान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दिया.

Back to top button