विकास कार्य के चलते रद्द की गई कई ट्रेनें, तुरंत चेक करें डिटेल
ट्रेन यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी महत्वपूर्ण समाचार सामने आई है। यदि आप भी रेल यात्रा करते हैं, तब आप भी इस समाचार को जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा ना हो कि आपको अपनी रेल यात्रा के दौरान कठिनाई का सामना करना पड़ जाए। दरअसल, रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन को बाधित कर दिया है तथा रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ऐसे में यदि आप बिना सूचना के ट्रेन की यात्रा करने निकल पड़े, तो आप को अपनी यात्रा बीच में ही रद्द करनी पड़ सकती है या आपको बिना यात्रा के ही वापस लौटना पड़ सकता है।

दरअसल, रेलवे के द्वारा लगातार कई तरह के विकास कार्य किया जा रहे हैं। जिसके अनुसार ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जा रहा है या ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। इसके अनुसार रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। जिसका परिचालन किउल-जसीडीह रेलखंड से होकर किया जाता था।
इस कारण ट्रेनों को किया गया है रद्द
हाजीपुर जोन के मुख्य संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने कहा कि उत्तर रेलवे के जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर जीर्णोद्धार कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इसके कारण किउल-जसीडीह रेलखंड से गुजरने वाली हावड़ा-जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस 01 और 04 मार्च को रद्द रहेगी, जबकि जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस 03 और 06 मार्च को नहीं चलेगी। ऐसे में यदि आप भी किउल-जसीडीह रेलखंड से होकर यात्रा करने वाले थे, तथा आपको हावड़ा-जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस की यात्रा करनी थी, तब आप इन तारीखों को इन ट्रेनों से यात्रा न करें अन्यथा आपको कठिनाई उठानी पड़ सकती है।
अपने गंतव्य जगह तक नहीं जाएगी यह ट्रेन
मुख्य संपर्क अधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त 17 जनवरी से 28 फरवरी के बीच कई तारीखों पर हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस का आंशिक समाप्ति किया जाएगा यह ट्रेन अब अपने गंतव्य जगह जम्मूतवी नहीं पहुंचेगी तथा इसके पहले इस ट्रेन के परिचालन को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हावड़ा जम्मू तवी एक्सप्रेस 17 जनवरी से 28 फरवरी के बीच जम्मूतवी के बजाय विजयपुर स्टेशन तक ही जाएगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन आनें वाले 17, 18, 21, 24, 25, 28 और 31 जनवरी, 01, 04, 07, 08, 11, 14, 15, 18, 21, 22, 25 और 28 फरवरी को अपने गंतव्य स्टेशन पर नहीं जाएगी।

