राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में शुष्क हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम होने लगी है. इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि की तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन अब न्यूनतम तापमान में अधिक परिवर्तन के असर नहीं है. वहीं आज बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. इसके साथ ही मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की आसार नहीं है. दूसरी ओर मंगलवार को सबसे ठंड क्षेत्र नारायणपुर रहा है. यहां रात का पारा 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है.

Download 11zon 2025 01 22t121611. 862
WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शुष्क हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ठंड कम होने लगी है. आनें वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने वाली है. हालांकि विशेष परिवर्तन नहीं होगी. मौसम एक्सपर्ट ने कहा कि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद न्यूनतम तापमान फिर से नीचे जा सकती है. इस बीच मौसम में अधिक परिवर्तन नहीं होगा.

बीते दिनों की तुलना में आज से कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. इससे लगभग ठंड भी कम लगने लगी है. इन दिनों प्रदेश में मौसम साफ है. शुष्क हवा के असर से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. मंगलवार को तापमान बढ़ने से बुधवार को ठंड का अहसास में कम हुई. अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी. पारा बढ़ने से ठंड कम होगी. दिन का पारा बढ़ने से मामूली गर्मी महसूस होने लगेगी.

 

प्रदेश में सबसे ठंड क्षेत्र नारायणपुर रहा है. यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आनें वाले कुछ दिनों का मौसम ऐसे ही बने रहने की आसार है. हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होगी. आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा. इसके साथ ही यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की आसार है.

 

Back to top button