राष्ट्रीय

आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट दर्ज

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की आसार है. इससे तेज धूप और गर्मी पड़ सकता है. आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. इसके साथ ही मौसम में कोई परिवर्तन के असार नहीं है. आनें वाले तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की आसार है.

Download 11zon 2025 03 01t135615. 506
WhatsApp Group Join Now

प्रदेश में रात के समय आउटर में ठंड लग रही है. वहीं दिन में तेज धूप से लोग परेशान हैं. पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ गई है. इससे रात के समय ठंड लगने लगी है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. इन क्षेत्रों में ठंड का अहसास हुई है. आनें वाले तीन दिनों बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. हालांकि इस बीच मौसम ऐसे ही बने रहने की आसार है.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी भागों में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. इस बीच कोई बदलाव की आसार नहीं है. वहीं मध्य और दक्षिण भागों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की आसार है. इसके बाद गिरावट होने की आसार है. बीते दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क रहा है. इसके साथ ही सबसे गर्म रायपुर जिला रहा है.

Back to top button