राष्ट्रीय

राजस्थान में एंट्री करने के साथ ही मानसून ने मचाई धमाचौकड़ी, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर राजस्थान में एंट्री करने के साथ ही मानसून ने धमाचौकड़ी मचा दी है मानसून आते ही समूचे पूर्वी राजस्थान में छा गया इससे पारा जहां जबर्दस्त ढंग से गिर गया वहीं मौसम सुहावना हो गया बुधवार को प्रदेश में राजधानी जयपुर समेत विभिन्न इलाकों में जोरदार बारिश हुई कई इलाकों में मूसलाधार बारिश ने तरबतर कर दिया मौसम विभाग ने आज झालावाड़, राजसमंद, सिरोही, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर और पाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है

Weather rain monsoon update today aaj ka mausam imd prediction delhi ncr rainfall up bihar punjab haryana aaj ka mausam 2024 06 72cc8eb36136fdec39560d740b1fd784 3x2 1

WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की है पश्चिमी राजस्थान में उसके मुकाबले कम बारिश हुई है लेकिन पश्चिमी राजस्थान के भी कई शहर बारिश से तरबतर रहे बुधवार को बीकानेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा वहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है कुछ इलाकों में तीन इंच से भी अधिक बारिश हुई है इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं पूर्वी राजस्थान के इलाकों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा आईएमडी ने आनें वाले तीन दिनों में जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर जोधपुर और बीकानेर संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है

पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
श्रीगंगानगर- 42.3 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर- 42.0
जैसलमेर -41.7
जोधपुर- 41.2
चूरू- 40.9

पूर्वी राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
अजमेर- 37.8 डिग्री सेल्सियस
कोटा- 37.6
जयपुर- 37.0
भीलवाड़ा- 36.6
डबोक (उदयपुर) 35.7

कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आनें वाले 48 घंटों के दौरान उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है वहीं 28 से 30 जून के दौरान भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं शेष राजस्थान के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं

Back to top button